Why Foot Cream is Important: अक्सर चेहरे और हाथों की देखभाल के बीच में हम अपने पैरों का ध्यान रखना पूरी तरह से भूल जाते हैं। जबकि पैरों का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। क्योंकि हमारा सारा वजन पूरे दिन हमारे पैरों पर ही होता है। बारिश और गर्मी के मौसम में कभी पैर भीगते हैं, तो कभी तपती और जलती जमीन पर रखने पड़ते हैं। ऐसे में पैरों की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है जितनी चेहरे की।
{"_id":"68aff653dfcffe6810067b03","slug":"foot-care-tips-know-why-foot-cream-is-important-benefits-uses-in-hindi-2025-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Why Foot Cream is Important: पैरों के लिए फुट क्रीम क्यों है जरूरी ? जानें इसके फायदे","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Why Foot Cream is Important: पैरों के लिए फुट क्रीम क्यों है जरूरी ? जानें इसके फायदे
Thu, 28 Aug 2025 12:28 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:28 PM IST
सार
Why Foot Cream is Important: चेहरे से लेकर हाथों के लिए भी अलग क्रीम आती है। पर, क्या आप जानते हैं कि पैरों के लिए भी अलग क्रीम आती है। यहां हम आपको इसके फायदे बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
पैरों के लिए फुट क्रीम क्यों है जरूरी ? जानें इसके फायदे
- फोटो : Adobe stock
फटी एड़ियां होंगी सही
- फोटो : Adobe stock
1. फटी एड़ियां होंगी सही
यदि आप नियमित रूप से अपने पैरों में स्पेशल फुट क्रीम का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपके पैरों में नमी बनी रहेगी। जिस कारण फटी हुई एड़ियां भी सही होने लगेंगी। क्योंकि एड़ियां अक्सर तब फटती हैं, जब पैरों में रूखापन काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

रूखापन खत्म होगा
- फोटो : Adobe stock
2. रूखापन खत्म होगा
पैरों में अगर कुछ न अप्लाई किया जाए तो ये धीरे-धीरे रूखे होने लगते हैं। इस रूखेपन को साधारण क्रीम की मदद से सही नहीं किया जा सकता। इसके लिए आपको स्पेशल फुट क्रीम की जरूरत ही पड़ेगी। इसलिए हमेशा फुट क्रीम का इस्तेमाल करें।

पैरों की खुजली होगी दूर
- फोटो : Adobe stock
3. पैरों की खुजली होगी दूर
बारिश के मौसम में पैरों की खुजली से हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है कई बार तो पैर ज्यादा खुजाने की वजह से लाल हो जाते हैं और इस पर दाने आने लगते हैं। पर, अगर आप नियमित रूप से फुट क्रीम का इस्तेमाल करेंगे तो इससे पैरों की खुजली भी दूर होगी।

डेड स्किन हटती है
- फोटो : Adobe stock
4. डेड स्किन हटती है
नियमित रूप से अगर आप फुट क्रीम का इस्तेमाल करेंगे तो पैरों पर डेड स्किन नहीं जमेगी। खासतौर पर ऐसा बारिश और ठंडी के मौसम में होता है। क्योंकि बारिश के मौसम में त्वचा रूखी हो जाती है, जो कुछ समय में डेड स्किन बनकर निकलने लगती है।