फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेशियल करवाने के बाद न करें ये 5 काम, अंजाम होगा बुरा

Thu, 07 Dec 2017 09:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Thu, 07 Dec 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
five things you should avoid doing just after taking facial
घर में बस ये पता चल जाए कि किसी पार्टी में जाना है महिलाएं सबसे पहले फेशियल करवाने के लिए पार्लर में अपना अपॉइंटमेंट फिक्स करवा लेती हैं। पर क्या आप जानते हैं आपकी छोटी सी गलती आपके निखार को छूमंतर कर सकती है। आइए जानते हैं अनजाने में कि गई ऐसी ही छोटी-छोटी गलतियों के बारे में । 


पढ़ें- बालों का झड़ना कम कर देंगी ये पत्तियां, इस्तेमाल करने का तरीका है अलग
 
five things you should avoid doing just after taking facial
मेकअप को कहें नो
फेशियल करवाने के तुरंत बाद मेकअप करने से बचे। फेशियल करवाने के बाद स्किन के रोम छिद्र खुल जाते हैं। अगर आप फेशियल के बाद मेकअप करते हैं तो इसमें मौजूद कैमिकल स्किन में चले जाते हैं। जिससे आपकी सेहत पर बड़ा असर पड़ सकता है। फेशियल करवाने के बाद कम से कम 72 घंटे तक मेकअप ना लगाएं।
 
five things you should avoid doing just after taking facial
मुंह ना धोएं
फेशियल करवाने के 4 घंटे तक मुंह नहीं धोना चाहिए। अपनी त्वचा को फेशियल में इस्तेमाल किए गए प्रोडक्ट्स के फायदों को सोखने दीजिए। अगर चेहरा रूखा लग रहा हो तो फेस पर मिस्ट का इस्तेमाल करें। इसके विपरीत ऑयली होने पर चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
five things you should avoid doing just after taking facial
थ्रेडिंग
अगर आपको फेशियल और थ्रेडिंग दोनों करवाने हैं तो पहले थ्रेडिंग ही करवाएं। थ्रेडिंग करवाते समय बहुत दर्द होता है। ऐसे में फेशियल की मसाज उस जगह को आराम दे सकती है। यदि आप फेशियल थ्रेडिंग से पहले करवाते हैं तो आपकी मुलायम त्‍वचा पर इसे करवाना बहुत ही दर्दनाक हो सकता है।
 
विज्ञापन
five things you should avoid doing just after taking facial
चेहरे पर वैक्सिंग न करवाएं
फेशियल करवाने के तरुंत बाद कभी भी चेहरे पर अपर लिप्स करवाने के लिए वैक्सिंग न करवाएं। बता दें फेशियल के बाद चेहरे की सबसे ऊपरी त्‍वचा बहुत मुलायम और संवेदनशील हो जाती है और वैक्‍स करने से वो उधड़ सकती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed