फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में गर्म पानी से नहाते हैं, तो हो जाएं सावधान वर्ना...

Mon, 18 Dec 2017 11:39 AM IST
अमर उजाला डिजिटल
अमर उजाला डिजिटल Updated Mon, 18 Dec 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
Five Mistakes WE Do While Face Cleaning
Bath

माना कि सर्दियों के मौसम में ठंडे पानी को हाथ लगाना भी मुश्किल होता है। ऐसे में लोग अक्सर गर्म पानी से ही नहाना, चेहरा धोना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस हरकत की वजह से आपको बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है?



स्वस्थ और खूबसूरत चेहरा पाने के लिए उसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। लेकिन इस चक्कर में ऐसी चीजें कर जाते हैं जिनसे खूबसूरती पाना तो दूर, चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। जब तक हमें गलती का एहसास होता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

एक नजर उन बातों पर जिनका ख्याल चेहरा साफ करते वक्त हमें जरूर रखना चाहिये...

Five Mistakes WE Do While Face Cleaning
चेहरा धोने का सही तरीका - फोटो : getty images

गर्म पानी
चेहरा सिर्फ धोना नहीं बल्कि सही तरीके से धोना जरूरी है, वर्ना त्वचा खराब होती है और वक्त से पहले बुढ़ापा नजर आने लगता है। अगर आप गर्म पानी से चेहरा धोते हैं तो त्वचा जल्दी खराब होने की पूरी संभावना है। फिर जाहिर है आप उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगेंगे। गर्म पानी त्वचा को रूखा बना देता है और झुर्रियां पड़ने लगती हैं। गुनगुने या ठंडे पानी से ही चेहरा धोएं।

Five Mistakes WE Do While Face Cleaning
Makeup Removal
बिना मेकअप उतारे सोना

अगर आप सोने से पहले मेकअप नहीं हटाते या चेहरा नहीं धोते तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। दिन भर की गंदगी, धूल चेहरे पर जमा होती रहती है और त्वचा के छेदों को बंद कर देती है। त्वचा सांस नहीं ले पाती और सूखी दिखती है। ये सब उम्र से पहले बूढ़ा दिखाने के ही लक्षण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five Mistakes WE Do While Face Cleaning
as

साबुन
साबुन से चेहरा धोते हैं तो त्वचा का सख्त होना तय है। इससे त्वचा मुरझाई हुई दिखती है। बेहतर है अपनी त्वचा के हिसाब से फेसवॉश लें और उसी से धुलें। पता कर लें कि आपकी त्वचा ऑयली है, सूखी है या साधारण, वैसा ही फेसवॉश लें। अच्छा होगा अगर चेहरा धुलने के बाद थोड़ा सा मॉइश्चराइजर भी लगा लेंगे।

विज्ञापन
Five Mistakes WE Do While Face Cleaning
beauty

मालिश
एक बड़ी गलती ये भी है कि आप चेहरे की मालिश नीचे की ओर करते हैं। चाहे आप चेहरा धुल रहे हों, स्क्रब कर रहे हों या क्रीम क्यों न लगा रहे हों, मालिश के लिए उंगलिया ऊपर की तरफ घुमाएं। नीचे की तरफ करने से त्वचा लटकने लगती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed