फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Finger Care Tips: बदलते मौसम में बढ़ रहा है उंगलियों का रूखापन तो अपनाएं ये तरीके

Sat, 01 Mar 2025 02:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 01 Mar 2025 02:13 PM IST
सार

अगर आपकी उंगलियां रूखी, फटी हुई या खुरदरी हो गई हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी स्किन को मुलायम और हाइड्रेटेड बना सकते हैं। 

विज्ञापन
Finger Care Tips in hindi how to remove dryness from finger
बदलते मौसम में बढ़ रहा है उंगलियों का रूखापन तो अपनाएं ये तरीके - फोटो : Adobe stock

Finger Care Tips: बदलते मौसम में लोग अपनी त्वचा का तो ध्यान रख लेते हैं, लेकिन शरीर के उन अंगों का ध्यान नहीं रखते, जो सबसे ज्यादा बदलते मौसम की मार झेलते हैं। हम बात कर रहे हैं उंगलियों की। दरअसल, सर्दी गर्मी, डिटर्जेंट, पानी का ज्यादा इस्तेमाल या पोषण की कमी के कारण उंगलियों का रूखापन होना आम समस्या है।



अगर आपकी उंगलियां रूखी, फटी हुई या खुरदरी हो गई हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी स्किन को मुलायम और हाइड्रेटेड बना सकते हैं। उंगलियों के नियमित देखभाल से आपकी उंगलियां फिर से मुलायम और खूबसूरत बन सकती है। आइए आपको भी इन घरेलू उपचार के बारे में बताते हैं। 

Finger Care Tips in hindi how to remove dryness from finger
नारियल तेल  - फोटो : Adobe stock

नारियल तेल 

नारियल तेल में मॉइस्चराइजिंग और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा के रूखेपन को दूर करते हैं। ऐसे में रोज रात को सोने से पहले गुनगुना नारियल तेल उंगलियों पर लगाएं और हल्की मसाज करें। इसका असर आपको एक हफ्ते में दिखेगा।

Finger Care Tips in hindi how to remove dryness from finger
 एलोवेरा जेल  - फोटो : Adobe stock

 एलोवेरा जेल 

एलोवेरा स्किन को डीप हाइड्रेट करता है और ड्राईनेस को दूर करता है। इसका इस्तेमाल सबसे आसान होता है। इस्तेमाल के लिए बस ताजा एलोवेरा जेल निकालकर उंगलियों पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Finger Care Tips in hindi how to remove dryness from finger
ग्लिसरीन और गुलाब जल  - फोटो : Adobe stock

ग्लिसरीन और गुलाब जल 

इन दोनों चीजों के मिश्रण से आपकी उंगलियां काफी मुलायम हो जाएंगी। दोनों को मिलाकर रोजाना उंगलियों पर लगाने से रूखापन और फटी स्किन ठीक होती है। इसे लगाने के बाद हल्के गीले हाथों से मसाज करें ताकि स्किन में पूरी तरह समा जाए।  

 

विज्ञापन
Finger Care Tips in hindi how to remove dryness from finger
शहद और दूध - फोटो : इंस्टाग्राम

शहद और दूध

शहद के दूध में पाए जाने वाले तत्व उंगलियों को मुलायम बनाने में मदद करते हैं। जैसे कि शहद स्किन को हाइड्रेट  करता है और दूध नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करता है। एक चम्मच शहद में थोड़ा दूध मिलाकर उंगलियों पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed