मेकअप खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। चेहरे के फीचर्स को उभारकर उन्हें आकर्षक बनाने का काम मेकअप की मदद से किया जाता है। जिसकी पहली शुरूआत स्किन टोन से होती है। स्किन टोन के हिसाब से अगर फाउंडेशन और बेस के साथ लिपस्टिक और मेकअप को पूरा करें तो चेहरा परफेक्ट दिखता है।
सांवली त्वचा हो या फिर गोरी, हर रंग पर अलग तरीके के मेकअप जंचते हैं। अगर आप डार्क स्किन टोन की मालकिन हैं तो त्वचा को फ्लालेस दिखाने और चेहरे के फीचर्स को उभारने के लिए इस तरह से रेडी हो सकती हैं। जिससे हर किसी की निगाहें बस आप पर ही ठहर जाएंगी।
2 of 7
त्वचा की देखभाल
- फोटो : pixabay
रखें ख्याल
सबसे पहले तो त्वचा का खास ख्याल रखें। ड्राई और पैच वाली स्किन को मॉइश्चराइजर और टोनर के नियमित प्रयोग से हेल्दी बनाएं। जिससे वो शाइन करें और आप त्वचा को लेकर शर्मिंदगी का सामना ना करें। त्वचा पर एक्ने और धब्बे चेहरे को खराब दिखाते हैं। मेकअप से पहले त्वचा को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करें। जिससे कि मेकअप टिका रहे।
फाउंडेशन हो सही
फाउंडेशन का काम त्वचा को फ्लालेस बनाना है, रंगत को बदलना नहीं। इसलिए हमेशा स्किन टोन से मैच करता फाउंडेशन बेस ही चुनें। इसे चेहरे को खूबसूरती मिलेगा। अगर आप एक शेड हल्का फाउंडेशन खरीद लेंगी तो वो स्किन पर थोपा हुआ सा लगेगा और खराब दिखेगा। सांवली रंगत पर गोल्ड शेड से मैच करते फाउंडेशन सही दिखते हैं।
कंसीलर
त्वचा पर हुए धब्बे या डार्क सर्कल को छिपाने के लिए स्किन टोन के हिसाब से ही कंसीलर भी खरीदें। ऑरेंज टोन वाले कंसीलर डार्क सर्कल को छुपाने में मदद करते हैं।
आंखों का मेकअप
आंखों पर मेकअप के लिए आईशैडो ब्राइट कलर का चुनें। ब्लू, गोल्डन और चमकीले कलर आंखों को हाईलाइट करेंगे और खूबसूरत दिखेंगे।