फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Get Thick Eyebrows: महीन आइब्रो भी हो जाएंगी मोटी, बस ये तरीके आजमाकर देख लें

Fri, 07 Nov 2025 05:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 07 Nov 2025 05:06 PM IST
सार

How To Get Thick Eyebrows: अगर आपकी आईब्रो भी काफी पतली और महीन हैं तो यहां कुछ घरेलू नुस्खे बताए जा रहे हैं, जिनको आजमाने के बाद इसमें काफी बदलाव आएगा। 

विज्ञापन
eyebrow growth tips How To Get Thick Eyebrows  Home Remedy disprj
महीन आइब्रो भी हो जाएंगी मोटी, बस ये तरीके आजमाकर देख लें - फोटो : Adobe stock

How To Get Thick Eyebrows: जिस तरह से बालों से शरीर की खूबसूरत बढ़ती है, ठीक उसी तरह से आइब्रो का भी चेहरे की खूबसूरती को कई गुना हाथ है। घनी और खूबसूरत आईब्रो चेहरे की सुंदरता को और निखार देती हैं, लेकिन कई बार तनाव, हार्मोनल बदलाव, अधिक थ्रेडिंग या पोषण की कमी के कारण आईब्रो पतली हो जाती हैं। बहुत से लोगों की आईब्रो बचपन से ही पतली होती हैं। इसकी वजह से लुक काफी अजीब दिखता है। तो अगर आपकी आईब्रो पतली, हल्की या असमान दिखती हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है।



वैसे तो बाजार में कई प्रोडक्ट्स और सीरम उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खे सबसे बेहतर और सुरक्षित विकल्प हैं। नियमित रूप से इन नुस्खों का इस्तेमाल करने से न सिर्फ आईब्रो में मोटाई आती है, बल्कि उनकी चमक और मजबूती भी बढ़ती है। यहां इस लेख में हम आपको आईब्रो मोटी करने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। 

eyebrow growth tips How To Get Thick Eyebrows  Home Remedy disprj
अरंडी का तेल - फोटो : Adobe stock
1. अरंडी का तेल

अरंडी का तेल या कैस्टर ऑयल आपकी आईब्रो को मोटा करने में काफी मददगार है। इसके इस्तेमाल के लिए रोजाना रात को कैस्टर ऑयल आईब्रो पर लगाएं। इसे आप ऐसे ही लगाकर सो सकते हैं। नियमित रूप से इसके इस्तेमाल से आईब्रो की ग्रोथ होती है।

 
eyebrow growth tips How To Get Thick Eyebrows  Home Remedy disprj
नारियल तेल - फोटो : freepik
2. नारियल तेल 

हर घर में नारियल का तेल बड़ी आसानी से मिल जाता है। ये आता भी काफी सस्ता है। इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से आप बिना किसी मेहनत के भी घनी आईब्रो पा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से सर्दियों में आईब्रो पर रूसी भी नहीं जमेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
eyebrow growth tips How To Get Thick Eyebrows  Home Remedy disprj
एलोवेरा जेल - फोटो : Adobe stock
3. एलोवेरा जेल

ज्यादातर भारतीय घरों में एलोवेरा का पौध लगा होता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से भी आईब्रो की ग्रोथ को ठीक कर सकते हैं। दरअसल, एलोवेरा जेल आईब्रो के रोमछिद्रों को पोषण देता है, जिससे इनकी ग्रोथ में इजाफा होता है। अगर आपके घर में पौधा नहीं है तो आप बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
eyebrow growth tips How To Get Thick Eyebrows  Home Remedy disprj
प्याज का रस - फोटो : Adobe stock
4. प्याज का रस

अगर आपके पास हमेशा प्याज उपल्ब्ध रहता है तो इसके रस के इस्तेमाल से आप आईब्रो की ग्रोथ मजबूत कर सकते हैं। प्याज के रस में भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है। जिसके इस्तेमाल से न सिर्फ आईब्रो की ग्रोथ बढ़ती है, बल्कि इसके इस्तेमाल से आईब्रो की जड़ों को मजबूत होती हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed