Eye Makeup Tips: रोजाना की जिंदगी में महिलाएं मेकअप करना काफी पसंद करती हैं। चाहे बाजार जाना हो या ऑफिस, हल्का सा मेकअप लगाए बिना महिलाएं कहीं जाना पसंद नहीं करतीं। हल्का सा मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है, पर मेकअप करते समय की जाने वाली छोटी सी गलती की वजह से आपका लुक खराब हो सकता है। जैसे कि महिलाओं को काजल और आई लाइनर लगाने का काफी शौक होता है। इसे लगाने से आंखें खूबसूरत दिखती हैं लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर आई मेकअप गलत तरीके से किया जाए तो आप का लुक बिगड़ सकता है।
Eye Makeup Tips: अगर छोटी है आपकी आंखें तो इस तरह से करें मेकअप
आज हम आपको उन महिलाओं के लिए कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी आंखें छोटी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे लगाएं आईलाइनर
अक्सर आपने देखा होगा कि छोटी आंख वाली महिलाएं मोटा-मोटा आई लाइनर लगा लेती हैं। उन्हें लगता है कि मोटा आई लाइनर लगाने से आंखें बड़ी लगती हैं लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। अगर आप अपनी आंखों को आकर्षित दिखाना चाहती हैं तो कोशिश करें यह विंग्ड आईलाइनर हो। मोटा आईलाइनर आपके लुक को खराब कर सकता है। अपने ड्रेसअप के हिसाब से ही विंग्ड आई लाइनर लगाएं।
काजल
ऐसा माना जाता है कि काजल लगाने से आंखें बड़ी लगती हैं, पर अगर आप सही तरीके से काजल नहीं लगाएंगी तो आपका लुक खराब दिखेगा। इतना ही नहीं ऐसा करने से आपकी आंखें भी अजीब दिखेंगी। अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो हमेशा वॉटर लाइन पर ही काजल लगाएं। इससे आपकी आंखें खूबसूरत लगेंगी।
मस्कारा
आंखों के मेकअप में मस्कारा का काफी अहम रोल होता है। छोटी आंख वाली महिलाएं इसका इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि आप कम मात्रा में ही मस्कारा का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही बार-बार मस्कारा का कोट ना लगाएं, इससे पूरा लुक बिगड़ सकता है।
जरूर लगाएं आई बेस
अपना आई मेकअप शुरू करने से पहले आई बेस जरूर लगाएं। एक तो इसके इस्तेमाल से आपकी आंखें और ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी और साथ में इसकी वजह से आपका मेकअप हाईलाइट होगा।