फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eye Care Tips: रोजाना काजल लगाने से क्या होता है ? जानें इसके फायदे और नुकसान

Mon, 02 Dec 2024 09:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 02 Dec 2024 09:46 AM IST
सार

रोजाना काजल लगाने से आंखों की खूबसूरती बढ़ती है। हालांकि, इसके फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Eye Care Tips benefits and side effect of putting kajal in eyes
रोजाना काजल लगाने से क्या होता है ? - फोटो : Adobe stock

Eye Care Tips: आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सदियों से काजल का इस्तेमाल किया जाता है। काजल के इस्तेमाल से आंखें न सिर्फ बड़ी बल्कि खूबसूरत भी दिखाई देती हैं। यही वजह है कि बच्चों की आंखों में तो बचपन से ही काजल लगाया जाता है। बाजार में आजकल कई तरह के काजल मिलते हैं, जो आंखों को काफी लाभ पहुंचाने का दावा करते हैं। जोकि काफी हद तक सही भी होते हैं।



पर, क्या आप जानते हैं कि रोजाना काजल के इस्तेमाल से आंखों को नुकसान भी पहुंचता है। बहुत से लोग इसके फायदे और नुकसान दोनों से ही अंजान हैं। इसीलिए हम आपको आज रोजाना काजल लगाने के फायदे और नुकसान दोनों के ही बारे में बताएंगे, ताकि आपकी आंखों को किसी तरह का कोई खतरा न रहे। 

Eye Care Tips benefits and side effect of putting kajal in eyes
आंखों की सुरक्षा - फोटो : Adobe stock
आंखों की सुरक्षा 

यदि आप हर्बल काजल का इस्तेमाल करेंगे तो ये आपकी आंखों की सुरक्षा करता है। इसकी वजह से आंखें धूल और प्रदूषण से बची रहती हैं। बहुत से हर्बल काजल अब ऐसे भी आते हैं, जिनके इस्तेमाल से आंखें साफ रहती हैं। 

 

Eye Care Tips benefits and side effect of putting kajal in eyes
बढ़ती है सुंदरता - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

बढ़ती है सुंदरता  

काजल लगाने से आंखें बड़ी और आकर्षक दिखती हैं। भारत में यह सौंदर्य और परंपरा का हिस्सा है, खासकर बच्चों और महिलाओं के लिए। यही वजह है कि महिलाएं घर से निकलने से पहले आंखों में काजल अवश्य लगाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Eye Care Tips benefits and side effect of putting kajal in eyes
जलन की संभावना - फोटो : iStock

 जलन की संभावना

 यदि काजल में केमिकल या सिंथेटिक सामग्री है, तो यह आंखों में जलन और एलर्जी कर सकता है। ऐसे में काजल खरीदते वक्त इसकी क्वालिटी का खास ध्यान रखें। खराब क्वालिटी का काजल आपकी आंखों को परेशान कर सकता है। 

विज्ञापन
Eye Care Tips benefits and side effect of putting kajal in eyes
संक्रमण का खतरा - फोटो : Adobe stock

संक्रमण का खतरा

 यदि काजल लगाने में साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए, तो यह आंखों में बैक्टीरिया या फंगस के संक्रमण का कारण बन सकता है। ऐसे में काजल के इस्तेमाल से पहले न सिर्फ आंखों को बल्कि हाथों को भी साफ करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed