फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वक्त चेहरे पर मेकअप लगाना है नुकसानदायक, हो सकती है स्किन खराब

Sat, 19 Sep 2020 10:22 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 19 Sep 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
exercising to swimming never do makeup on this time
makeup - फोटो : instagram

मेकअप करने से चेहरा सुंदर दिखने लगता है। लेकिन जो बात नेचुरल दिखने में है वो मेकअप में नहीं। चेहरे की ग्लो करती स्किन बेहद खूबसूरत लगती है। हालांकि खास मौकों पर मेकअप लगाना चेहरे को सुंदर दिखाता है। वहीं कुछ मौके ऐसे होते हैं जब चेहरे पर मेकअप लगाना स्किन को खराब कर सकता है। त्वचा को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आपको पता हो कि कब चेहरे पर मेकअप नहीं लगाना चाहिए। तो चलिए जाने कब नहीं करना चाहिए चेहरे पर मेकअप....

exercising to swimming never do makeup on this time
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्वीमिंग करते समय

अगर आप स्वीमिंग करने जा रही हैं या फिर हॉट शॉवर लेकर बाहर आ रही हैं तो इस समय भी चेहरे पर मेकअप नहीं करना चाहिए। क्योंकि जब आप स्वीमिंग पूल में नहाती है तो पानी में क्लोरीन होता है। स्वीमिंग करने के बाद चेहरे को अच्छे से साफ करने के बाद ही मेकअप करना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ हॉट शॉवर लेने के कारण त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं। ऐसे में मेकअप स्किन को डैमेज कर सकता है।

exercising to swimming never do makeup on this time
morning walk - फोटो : pixabay
जिम जाते समय

जब भी जिम जाइए तो ध्यान रखिए कि चेहरे पर किसी तरह का मेकअप न हो। क्योंकि जब भी हम एक्सरसाइज करते हैं तो उस समय खूब सारा पसीना होता है। अगर हम चेहरे पर मेकअप की परत चढाए रहेंगे तो पसीना पोर्स को ब्लॉक कर देगा। जिसकी वजह से एक्ने और स्किन की बहुत सी समस्याएं हमें घेर लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
exercising to swimming never do makeup on this time
Cleaning
घर की साफ-सफाई के समय

मेकअप करना भले ही आपको पसंद हो लेकिन घर के कामकाज या साफ-सफाई के समय मेकअप भूलकर भी न करें। क्योंकि इस समय चेहरे की त्वचा बहुत सारी धूल-मिट्टी और कीटाणुओं के संपर्क में आती है। जिसकी वजह से चेहरे पर इसकी परत पोर्स को ब्लॉक करके स्किन प्राब्लम को जन्म देती है।


 
विज्ञापन
exercising to swimming never do makeup on this time
acne
एक्ने और मुंहासे 

अगर चेहरे पर एक्ने या मुंहासों की समस्या है तो मेकअप से दूर रहने में ही भलाई है। त्वचा को केवल साफ-सुथरा रखना  इसकी सेहत के लिए अच्छा होगा। बहुत सी महिलाएं कंसीलर का इस्तेमाल एक्ने को छिपाने के लिए करती हैं जो त्वचा को और ज्यादा खराब कर देता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed