सर्दियों से जैसे ही अचानक मौसम गर्मियों में बदलता है तो होंठ फटने लगते हैं और रूखे होने लगते हैं। इसका मुख्य कारण है पानी की कमी, एलर्जी, अत्यधिक गर्मी, विटामिन की कमी आदि। सर्दियों में तो अधिकांश लोग इस समस्या से जुझते हैं लेकिन गर्मियों में यदि किसी के होंठ रूखे और फटे हुए दिखाई देते हैं तो वह एकदम नजर में आते हैं और फटे होंठ पर जब लिपस्टिक लगती है तो वह और भी खराब दिखने लगते हैं इसलिए जरूरी है कि होठों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए ताकि इनमें दर्द भी न हो। अगली स्लाइड्स से जानिए होठों को ठीक करने के घरेलू उपाय।
गर्मियों में पानी की कमी की वजह से रूखे और फट गए हैं होंठ तो अपनाइए ये उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहद
एक चम्मच शहद में दो चम्मच चीनी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने होंठ पर लगाकर छोड़ दें। थोड़ी देर के लिए होठों पर इस मिश्रण को हल्की उंगलियों से रगड़ें और फिर गुनेगुने पानी से धो लें। इसके बाद किसी साफ कपड़े से होठों को साफ करें। सारी मृत त्वचा निकल जाएगी और होंठ सामान्य दिखने लगेंगे।
नारियल तेल
होठों पर नमी बनी रहे इसके लिए आप नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दिन में तीन से चार बार नारियल तेल लगाएं। नारियल का तेल लगाने के बाद जब आपको लगने लगे कि आपके होंठ सूख रहे हैं तो आप फिर से नारियल का तेल लगाएं। इस तरह से जल्द ही आपके होंठ मुलायम हो जाएंगे।
एलोवेरा जेल लगाएं
फटे होठों के उपचार के लिए होठों पर एलोवेरा जेल लगाएं। कोशिश करें कि ताजा एलेवोरा जेल लगाएं। बाहरी जेल में कैमिकल आदि मिले हुए होते हैं जो कि होठों को और भी खराब कर सकते हैं इसलिए ताजा ही जेल उपयोग में लें और यदि होठों में दर्द हो रहा है तब तो इससे बेहतर कोई विकल्प ही नहीं है।
गर्मियों में खीरा बहुत आसानी से मिलता है इसलिए यदि आपके होंठ फट रहे हैं तो आप उनपर खीरा या खीरे का रस लगा सकते हैं। ऐसा आपको 15-20 मिनट तक करना है। इस तरह से आप दो-तीन बार करेंगे तो होंठ रूखे और फटे हुए नहीं दिखाई देंगे।