Diwali Makeup Tips: दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार हर कोई सालभर करता है। दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है, ऐसे में लोग इसकी तैयारी कई-कई दिन पहले से शुरू कर देते हैं। दिवाली के दिन विशेष रूप से हर जगह को रोशनी और दीयों से सजाया जाता है और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना होती है।
ऐसा कहा जाता है कि दिवाली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर आती हैं और जिन घरों में अच्छी साफ-सफाई, सजावट और पूजा-पाठ होता है वहां पर आकर निवास करती हैं। यही वजह है कि लोग दिवाली पूजा के लिए न सिर्फ अपना घर सजाते हैं बल्कि खुद भी अच्छी तरह से तैयार होते हैं।
महिलाएं इस दिन नए-नए कपड़े पहनकर अच्छी तरह से मेकअप करती हैं। पर, कई बार ऐसा होता है कि कुछ देर बाद मेकअप खराब होने लगता है। ऐसे में यदि आप अपना मेकअप खराब करना नहीं चाहतीं तो मेकअप से पहले से स्किन को तैयार करें।
2 of 7
दिवाली मेकअप टिप्स
- फोटो : फ्रीपिक
सबसे पहले चेहरा साफ करें
यदि आप चाहती हैं कि आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहे तो सबसे पहले चेहरा अच्छे से साफ करें। चेहरे पर मौजूद तेल, धूल और अन्य गंदगी को हटाने के लिए माइल्ड क्लींजर का उपयोग करें।
3 of 7
दिवाली मेकअप टिप्स
- फोटो : Adobe stock
अब मॉइश्चराइजर लगाएं
चेहरा साफ करने के बाद त्वचा को हाइड्रेट करना बेहद जरूरी है। ऐसे में अपने स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर का चयन करें और उसे हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं। इससे मेकअप सही से सेट होगा।
4 of 7
दिवाली मेकअप टिप्स
- फोटो : Adobe stock
प्राइमर का इस्तेमाल करें
जब भी मेकअप लगाएं तो पहले प्राइमर जरूर लगाएं। इसे लगाने से त्वचा की सतह स्मूथ होती है, जिससे मेकअप ज्यादा समय तक टिकता है।
5 of 7
दिवाली मेकअप टिप्स
- फोटो : Adobe stock
कंसीलर और फाउंडेशन सही तरीके से लगाएं
फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल हल्के हाथों से करें। ब्लेंडिंग बहुत ही अच्छे से करें, ताकि मेकअप नेचुरल लगे और केकी न लगे। इसके लिए स्पॉन्ज या ब्रश का इस्तेमाल करें। यदि आप गलत तरह से मेकअप करेंगी तो लुक बिगड़ जाएगा।