फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2019: दिवाली पर ये चार तरीके अपनाकर बालों का प्रदूषण से करें बचाव

Sat, 26 Oct 2019 12:18 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 26 Oct 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
diwali 2019 hair care tips must follow this festive season
- फोटो : social media

दिवाली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कपड़ों से लेकर घर की सजावट तक और गिफ्ट्स से लेकर मिठाइयों तक हर चीज की शॉपिंग हो चुकी होगी। लेकिन क्या आपकी त्वचा और बाल दिवाली के लिए तैयार हैं। अगर आपको लगता है कि दिवाली पर जलाए जाने वाले पटाखों से होने वाले प्रदूषण से सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है तो आप गलत हैं। त्वचा का ध्यान तो आप फिर भी रख लेते होंगे लेकिन बालों को अधिकतर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। प्रदूषण से बचने के लिए शैंपू और कंडीशनर से काम नहीं चलेगा। इसके लिए आपको खास ट्रीटमेंट की जरूरत है। 

diwali 2019 hair care tips must follow this festive season
- फोटो : pixa

जब भी अच्छे बालों की बात आती है तो सुंदर, घने और चमकदार बालों की तस्वीर घूमने लगती है लेकिन सच तो ये है कि अच्छे बालों की पहचान अच्छे और हेल्दी स्कैल्प से होती है। एक हेल्दी स्कैल्प, हेल्दी बालों की निशानी है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली के दौरान स्कैल्प में बहुत जल्दी गंदगी बैठती है इसलिए जरूरी है कि एक अच्छे लेकिन माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल किया जाए जिससे स्कैल्प साफ भी हो जाए और इसको नुकसान भी ना पहुंचे। शैंपू अपने बालों और स्कैल्प को ध्यान में रखकर चुनें जिसमें सिलिकॉन या पैराबेन ना हो, जिससे सफाई भी हो और नमी भी बरकरार रहे।

diwali 2019 hair care tips must follow this festive season

जिस तरह मौके के हिसाब से कपड़े चुनना बहुत जरूरी है इसी तरह मौके के हिसाब से हेयरस्टाइल चुनना भी बहुत जरूरी है। दिवाली के समय अगर बालों को खुला ना छोड़ें। हर तरफ पटाखों और जलते दियों के बीच बाल खुले रखना थोड़ा खतरनाक हो सकता है। अगर बाल बंधे रहेंगे तो बालों का कम हिस्से पर प्रदूषण का फर्क पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2019 hair care tips must follow this festive season
- फोटो : pixa
दिवाली के दौरान बढ़े हुए प्रदूषण स्तर के चलते वैसे भी आपके बालों को काफी नुकसान पहुंचता है इसलिए इस दौरान अपने बालों को केमिकल से दूर ही रखें। स्टाइलिंग के लिए केमिकल-युक्त प्रोडक्ट्स और हीटिंग उपकरणों का कम से कम इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
diwali 2019 hair care tips must follow this festive season

दिवाली से पहले और उसके दौरान बालों की देखभाल जितनी जरूरी है उतनी ही जरूरी दिवाली के बाद बालों की देखरेख भी है। बाद में ही आपको पता चलता है कि बालों को किस हद तक और कितना नुकसान पहुंचा है और उसी के हिसाब से आप आगे का ट्रीटमेंट तय कर सकती हैं। बालों की अच्छे से ऑयलिंग करें, डीप कंडीशनिंग करें, हेयर मास्क्स का इस्तेमाल करें और अपने खानपान और रूटीन पर ध्यान दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed