{"_id":"674bdf73c8d4e1ed9c04df75","slug":"cracked-heels-in-winters-how-to-heal-cracked-heels-at-home-in-hindi-2024-12-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How To Heal Cracked Heels: फटी एड़ियों से राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे, 15 दिन में दिखेगा असर","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
How To Heal Cracked Heels: फटी एड़ियों से राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे, 15 दिन में दिखेगा असर
How To Heal Cracked Heels: वैसे तो सर्दियों का मौसम अपने साथ काफी अच्छी चीजें लेकर आता है, लेकिन इस मौसम में उन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिनकी त्वचा संवेदनशील है। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों की स्किन इस मौसम में काफी रूखी हो जाती है, जिस वजह से उन्हें काफी ध्यान रखना पड़ता है।
हाथ-पैर और चेहरे के साथ-साथ इस मौसम में एड़ियां भी फटने लगती हैं। फटी एड़ियां एक आम समस्या है, जो ज्यादातर सर्दियों में होती है। इसका कारण शुष्क त्वचा, पोषण की कमी, पानी की कमी, या ज्यादा खड़े रहने जैसी आदतें हो सकती हैं।
अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं तो हमारे बताए हुए घरेलू उपाय अपनाएं। यदि घरेलू उपायों से राहत न मिले, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें। गंभीर मामलों में यह संक्रमण या त्वचा की किसी और समस्या का संकेत हो सकता है।
2 of 6
गुनगुने पानी में एड़ियों को भिगोकर रखना
- फोटो : iStock
गुनगुने पानी में एड़ियों को भिगोकर रखना
फटी एड़ियों से राहत पाने का ये सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा नमक और कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं। अब अपने पैरों को 15-20 मिनट तक भिगोकर रखें। इसके बाद प्यूमिक स्टोन या फुट स्क्रबर से एड़ियों को हल्के से रगड़ें। ऐसा करने से एड़ियों की डेड स्किन भी निकल जाएगी।
3 of 6
नारियल तेल या घी का उपयोग
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल या घी का उपयोग
यदि आपके पास नारियल का तेल रखा है तो रात में सोने से पहले एड़ियों पर नारियल तेल, घी या जैतून का तेल लगाएं। इसे अच्छी तरह मसाज करें और फिर मोजे पहन लें। 15 दिन तक ऐसा करने से एड़ियां मुलायम हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शहद इस्तेमाल करें
- फोटो : Adobe stock
शहद इस्तेमाल करें
शहद में पाए जाने वाले तत्व त्वचा को मुलामल बनाने का काम करते हैं। एक बाल्टी गुनगुने पानी में 2-3 चम्मच शहद मिलाएं। अब अपने पैरों को इसमें 15 मिनट तक भिगोएं। शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और नमी बनाए रखता है।
विज्ञापन
5 of 6
एलोवेरा जेल
- फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल
यदि आपके पास ताजा एलोवेरा जेल रखा है तो फटी एड़ियों के लिए इसका इस्तेमाल करें। इसके लिए हर रोज सोने से पहले फटी एड़ियों पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं। यह त्वचा को नमी और पोषण देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।