Avoid These Mistakes During Shaving: हर पुरुष के लिए शेविंग करना काफी सामान्य प्रक्रिया है, जिसे वो कभी तो घर पर ही कर लेते हैं, तो कभी शेव कराने के लिए सैलून जाते हैं। शेविंग के लिए हर हफ्ते सैलून जाना जेब पर महंगा पड़ जाता है, लेकिन ज्यादातर पुरुष घर पर खुद से ही शेव करते हैं।
{"_id":"6862317db00ada9b6f075a92","slug":"common-mistakes-during-shaving-in-hindi-shaving-karte-time-in-galtiyo-se-bachein-2025-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shaving Tips: रोज शेव करते हैं? ये 5 गलतियां आपकी स्किन को बर्बाद कर रही हैं, नंबर 3 है सबसे आम","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Shaving Tips: रोज शेव करते हैं? ये 5 गलतियां आपकी स्किन को बर्बाद कर रही हैं, नंबर 3 है सबसे आम
Mon, 30 Jun 2025 12:35 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:35 PM IST
सार
Avoid These Mistakes During Shaving: अगर आप भी घर पर ही शेविंग करते हैं, तो एक बार चेक कर लें कि कहीं आप भी इन गलतियों को तो नहीं दोहराते हैं।
विज्ञापन
ये 5 गलतियां आपकी स्किन को बर्बाद कर रही हैं
- फोटो : Adobe stock
बिना क्रीम लगाए शेविंग करना
- फोटो : Freepik
बिना क्रीम लगाए शेविंग करना
अक्सर जल्दबाजी के समय लड़के बिना शेविंग क्रीम के इस्तेमाल के ही रेजर का इस्तेमाल कर लेते हैं। ये काफी बड़ी गलती मानी जा सकती है। इसकी वजह से आपकी स्किन पर कट लग सकता है। इसके अलावा इससे स्किन पर रैशेज और जलन की समस्या भी सामने आ सकती है। इसलिए शेविंग से पहले अपनी स्किन को गुनगुने पानी से धोएं, ताकि दाढ़ी के बाल सॉफ्ट हो जाएं। इसके बाद शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करें।

सही दिशा का ध्यान न रखना
- फोटो : Freepik
सही दिशा का ध्यान न रखना
ये भी काफी अहम प्वाइंट है। दरअसल, अगर आप गलत दिशा में शेव करेंगे तो इससे कट लगने का तो खतरा रहता ही है। इसके साथ-साथ गलत दिशा में शेव करने की वजह से इनग्रोन हेयर का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा सही दिशा में शेव करें, ताकि इस तरह का खतरा आपकी स्किन पर न मंडराए।

गंदा रेजर इस्तेमाल करना
- फोटो : Freepik
गंदा रेजर इस्तेमाल करना
अगर आपने इस गलती को दोहराया तो आपकी त्वचा पर इंफेक्शन तक हो सकता है, जिसको ठीक करने के लिए आपको डॉक्टर के पास तक जाना पड़ सकता है। ऐसे में शेविंग से पहले अपने रेजर को गुनगुने पानी में साफ करें। इस्तेमाल के बाद भी इसे गुनगुने पानी से साफ करके ही रखें। अगर इसमें हल्की सी भी जंग लग गई है तो इसे तत्काल प्रभाव से फेंक दें, वरना इससे काफी खतरा हो सकता है।

ऑफ्टर शेव न लगाना
- फोटो : Adobe stock
ऑफ्टर शेव न लगाना
शेविंग करने के बाद स्किन काफी ड्राई हो जाती है। कई बार स्किन पर लालिमा आ जाती है। ऐसे समय में ऑफ्टर शेव आपकी मदद करेगा। इसलिए जब भी शेविंग करें तो उसके बाद अपने चेहरे पर ऑफ्टर शेव का इस्तेमाल करें, ताकि आपको एलर्जी का खतरा न रहे।