फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Oiling Benefits: बालों में तेल लगाने के इन फायदों के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए

Wed, 15 Jan 2025 04:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 15 Jan 2025 04:38 PM IST
सार

बालों में तेल लगाना लंबे समय से भारतीय परंपरा और आयुर्वेद का हिस्सा रहा है। यह न केवल बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है, बल्कि उन्हें कई अन्य लाभ भी प्रदान करता है। 

विज्ञापन
benefits of hair oiling on daily basis in hindi
बालों में तेल लगाने के फायदे - फोटो : Adobe stock

Hair Oiling Benefits: सर्दी के मौसम में यदि बालों का ध्यान सही से न रखा जाए तो बाल काफी परेशान करते हैं। इस मौसम में बालों का झड़ना, बालों में रूखापन और दोमुंहे बालों का होना जैसी समस्याएं सामने आती हैं। ऐसे में बड़े-बुजुर्ग लगातार बालों में तेल लगाने की सलाह देते हैं।



बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि तेल लगाने से बाल काफी कमजोर हो जाते हैं, जबकि ऐसा नहीं हैं। यहां हम आपको बालों में तेल लगाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप नियमित रूप से बालों में तेल लगाएं। इसकी वजह से आपको काफी फायदा मिलेगा। 

benefits of hair oiling on daily basis in hindi
बालों को मिलता है पोषण - फोटो : Adobe stock

बालों को मिलता है पोषण

यदि आप नियमित रूप से बालों में तेल लगाएंगे तो बालों की जड़ों को गहराई से पोषण मिलेगा। इसकी वजह से बाल काफी ज्यादा मजबूत बनते हैं। ऐसे में आप हफ्ते में दो से तीन बार बालों में तेल लगा सकते हैं। 

benefits of hair oiling on daily basis in hindi
हेयर फॉल में होगी गिरावट - फोटो : freepik

हेयर फॉल में होगी गिरावट

सही तेल लगाने से जड़ों की मजबूती बढ़ती है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है। विशेष रूप से नारियल तेल, बादाम तेल और आंवला तेल इस समस्या में फायदेमंद होते हैं। ऐसे में अपने हेयर टाइप से हिसाब से तेल का चयन करें, और इसका इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of hair oiling on daily basis in hindi
बालों की वृद्धि में मदद करता है - फोटो : Adobe stock

बालों की वृद्धि में मदद करता है

यदि आप बालों में नियमित रूप से तेल का इस्तेमाल करेंगे तो तेल बालों के रोम को सक्रिय करता है और रक्त प्रवाह को बेहतर करता है, जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं। इस्तेमाल के समय बस ध्यान रखें कि ये आपके हेयर टाइप का ही होना चाहिए। 

विज्ञापन
benefits of hair oiling on daily basis in hindi
डैंड्रफ कम करता है - फोटो : Adobe stock

डैंड्रफ कम करता है

अभी जब सर्दी का मौसम चल रहा है, तो इस मौसम में स्कैल्प का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। नीम, टी ट्री, और नारियल तेल जैसे एंटी-फंगल गुणों वाले तेल स्कैल्प को साफ रखते हैं और डैंड्रफ को कम करते हैं। तेल लगाने से बालों में प्राकृतिक नमी बनी रहती है, जो सूखापन और टूटने से बचाता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed