फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips : चेहरे को ग्लोइंग बनाने के साथ नुकसान भी पहुंचाती है ब्लीच, जानें इसके बारे में

Wed, 12 Apr 2023 11:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 12 Apr 2023 11:50 AM IST
सार

आज के लेख में हम आपको बताएंगे कि बार-बार ब्लीच कराने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

विज्ञापन
Beauty Tips Side Effects Of Bleach On Skin Know How To Protect Skin During Bleach In Hindi
bleach - फोटो : istock

Beauty Tips : तेज धूप और लू की वजह से त्वचा पर काले धब्बे से पड़ने लगते हैं। त्वचा पर टैनिंग की समस्या भी सामने आने लगती है। इससे बचने के लिए खास तौर पर महिलाएं चेहरे पर ब्लीच कराती हैं। ब्लीच से चेहरे के अनचाहे बाल भी छिप जाते हैं और साथ में चेहरे पर चमक भी आ जाती है। यही वजह है कि महिलाएं महीने में तीन ये चार बार ब्लीच कराती हैं।



क्या आप जानती हैं कि ज्यादा ब्लीच कराने से त्वचा को काफी नुकसान भी होता है। ब्लीच की वजह से बहुत से लोगों की त्वचा और ज्यादा डार्क होने लगती है। इसके साइड इफेक्ट भी नजर आने लगते हैं। आज के लेख में हम आपको बताएंगे कि बार-बार ब्लीच कराने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

Beauty Tips Side Effects Of Bleach On Skin Know How To Protect Skin During Bleach In Hindi
skin care - फोटो : istock

इससे हो सकते हैं ये नुकसान

ब्लीच में मरक्यूरी पाया जाता है, जो चेहरे के लिए काफी हानिकारक होता है। अगर आप ज्यादा ब्लीच कराएंगी तो इससे त्वचा सुन्न पड़ सकती है। इसके अलावा स्किन पर अलग-अलग परेशानियां भी सामने आने लगती हैं। 

Beauty Tips Side Effects Of Bleach On Skin Know How To Protect Skin During Bleach In Hindi
skin - फोटो : istock

ज्यादा स्किन ब्लीचिंग प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से कॉन्टैक्ट डर्मटाइटिस हो सकता है। ये एक प्रकार का स्किन पर होने वाला इंफ्लेमेशन है, जो खास तरह के पदार्थों के संपर्क में आने के कारण होता है। अगर आपकी स्किन पर ब्लीच सूट नहीं करती तो स्किन का लाल होना, फफोले, स्किन अल्सर, ड्राई स्किन, सूजन, खुजली, जलन आदि की समस्या सामने आ सकती हैं। इससे बचने के लिए ब्लीच के दूर रहें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips Side Effects Of Bleach On Skin Know How To Protect Skin During Bleach In Hindi
dry skin - फोटो : istock

ज्यादा बार ब्लीचिंग कराने से स्किन पर रैशेज, लाल चकत्ते, दाने, फ्लेकी स्किन की समस्या, छाले आदि हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Beauty Tips Side Effects Of Bleach On Skin Know How To Protect Skin During Bleach In Hindi
skin care - फोटो : istock

कितनी बार ब्लीच कराना है सही ?

अगर आप ब्लीच कराना चाहती हैं तो महीने में सिर्फ एक बार ही ब्लीच कराएं। अगर हो सके तो इससे भी बचें। अगर आप ब्लीच कराना ही चाहती हैं तो किसी अच्छे पार्लर में ही जाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed