आपके चेहरे की त्वचा धूल मिट्टी की वजह से अपनी चमक खो देती है, जो अमूमन फेस वॉश करने से साफ नहीं होती। त्वचा के छिद्रों ने कण भर जाते हैं जिन्हें साफ करने के लिए फेशियल करना पड़ता है। फेशियल आपके चेहरे की त्वचा चिकनी, चमकीली और स्वच्छ बनाता है। किसी भी स्पा या ब्यूटी पार्लर में आप फेशियल करा सकते हैं। हालांकि आप घर पर भी स्पा जैसा अच्छा फेशियल कर सकते हैं, इससे आपके पैसे भी बच जाएंगे और चेहरे पर निखार भी आएगा। फेशियल कुछ चरणों में होता है, जिसमें आप क्लीनर, स्क्रब, स्टीम ट्रीटमेंट और मास्क का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा टोनर और मॉइस्चराइजर से भी अपने चेहरे की निखार लाते हैं। अगर आप भी बिना पैसे खर्च किए स्वच्छ, सुंदर और नरम त्वचा चाहते हैं लेकिन आपको फेशियल करना नहीं आता है तो हम आपको बताने जा रहे हैं घर पर फेशियल करने का तरीका।
Beauty Tips: पार्लर जाने का नहीं है समय, तो ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर इस आसान तरीके से करें फेशियल
फेशियल के लिए जरूरी सामान
-फेस क्लींजर
-फेशियल स्क्रब
-पानी से भरा बर्तन
-टोनर
-मॉइस्चराइजर
-तौलिये
फेशियल करने का तरीका
स्टेप 1- फेशियल करने से पहले हेड बैंड, हेयर बैंड या बॉबी पिनों की मदद से अपने बाल और बेबी हेयर को अच्छे से पीछे कर लें ताकि वे आपके चेहरे पर न आएं।
स्टेप 2- चेहरे को साफ से धो लें, इसके लिए अपने मनपसंद क्लींजर का प्रयोग करें | चेहरा धोने के लिए न तो अधिक ठंडा और न ही अधिक गर्म पानी का इस्तेमाल करें बल्कि गुनगुने पानी से त्वचा को धोएं।
स्टेप 3- जब चेहरे से अच्छी तरह से मेकअप निकल जाए तो स्क्रब करें। इसके लिए बाजार में कई तरह के स्क्रब आपके लिए उपलब्ध हैं। दरअसल, चेहरे पर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाती हैं, जिसके कारण आपका चेहरा मुरझा जाता है। स्क्रब की मदद से त्वचा को रगड़कर मृत स्किन को हटाया जाता है।
स्टेप 4- स्क्रब करने के बाद एक बार फिर अच्छी तरह से चेहरे को धो लें, ताकि स्क्रब के सभी अवशेष चेहरे से हट जाएं। चेहरा साफ करने के लिए आप किसी बर्तन में गुनगुना पानी भर कर रख लें, इसमें नरम तौलिया भिगोकर चेहरे पर थपथपाएं और फिर आंख, नाक समेत पूरे चेहरे को पोंछ लें।