हर कोई अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए काफी कुछ करता है। कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है और एक अच्छी डाइट ली जाती है। लेकिन बावजूद इसके लोग अपनी स्किन से परेशान रहते हैं और वो भी खासतौर पर ऑयली स्किन वाले लोग। वैसे तो इन्हें ज्यादातर समय दिक्कत होती है, लेकिन मानसून के मौसम में इनको ऑयली स्किन की वजह से ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें चेहरे का चिपचिपा होना, चेहरे पर पसीना होना, चेहरे पर पिंपल्स होना और त्वचा के पोर्स में गंदगी का जमा होने जैसी कई दिक्कतें शामिल हैं। ऐसे में अगर आप भी ऑयली स्किन की वजह से इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो हम आपको कुछ घरेलू फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं। यकीनन इनको लगाने के बाद आपकी त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आ सकती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"6136fec9ecaa05649275121a","slug":"beauty-tips-home-made-face-mask-using-these-oily-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टिप्स: ऑयली स्किन से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो आजमाएं ये घरेलू फेस मास्क","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
टिप्स: ऑयली स्किन से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो आजमाएं ये घरेलू फेस मास्क
Tue, 07 Sep 2021 11:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के उपाय
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के उपाय
- फोटो : Pixabay
नींबू और केले से बना मास्क
- एक केला लेना है और उसमें थोड़ा नींबू का रस और थोड़ा एक्सट्रा वर्जिन ऑयल मिलाएं। इसके बाद लगभग 15 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद इसे गर्म पानी से धो लें। इससे आपको काफी मदद मिल सकती है।
ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के उपाय
- फोटो : Pixabay
दही और नींबू से बना मास्क
- इसके लिए आपको दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच दही मिलानी है और फिर इस तैयार किए गए मिश्रण को अपने चेहरे पर लगभग 10 मिनट तक लगाना है और फिर हल्के गर्म पानी से इसे धो लेना है। इसके बाद आखिर में ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर लगा लें। इससे आपको फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के उपाय
- फोटो : Pixabay
बेसन और टमाटर से बना मास्क
- आपको एक टमाटर को आधा काटना है और फिर इसको ब्लेंड करके इसका रस निकाल लेना है। अब इस रस को एक कप बेसन में मिला लें और ऊपर से एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। इसके बाद इसके तैयार मिश्रण को अपने चेहरे पर लगभग 15 मिनट तक लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।
विज्ञापन
ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के उपाय
- फोटो : iStock
अंडे और ओटमील से बना मास्क
- आपको पक्के हुए ओट्स में एक अंडा मिलाना है और एक चम्मच नींबू का रस ऊपर से डालना है। इसके बाद सभी चीजों को मिलाकर तैयार किए गए मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा लें और लगभग 10-15 मिनट बाद पानी से साफ करके धो लें।