फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips For Karwa Chauth: अभी से फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन, करवा चौथ तक चांद सा चमकेगा चेहरा

Wed, 25 Sep 2024 04:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 25 Sep 2024 04:07 PM IST
सार

अगर आप करवा चौथ पर चांद का दमकता चेहरा चाहती हैं तो अभी से ये स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। 

विज्ञापन
Beauty Tips For Karwa Chauth 2024 beauty tips for glowing skin
दमकती त्वचा के लिए अपनाएं ये तरीके - फोटो : अमर उजाला

Beauty Tips For Karwa Chauth: हर सुहागिन महिला के लिए करवा चौथ का त्योहार काफी खास होता है। इसके लिए महिलाएं कई-कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।



करवा चौथ के लिए वो सुहागिन महिलाओं काफी उत्साहित रहती हैं, जिनकी नई-नई शादी हुई है। महिलाएं कई-कई दिन पहले से न सिर्फ इस खास दिन के लिए खरीदारी शुरू कर देती हैं। बल्कि वो पार्लर जाकर फेशियल कराना और स्पा लेना शुरू कर देती हैं, ताकि करवा चौथ के दिन उनका चेहरा चमकता रहे।

अगर आप भी चाहती हैं कि करवा चौथ के दिन आपका चेहरा चांद सा चमके तो यहां हम आपको स्किन केयर रूटीन बताने जा रहे हैं। इसे फॉलो करके आपका चेहरा भी खिल उठेगा। इसके बाद आपको पार्लर जाकर रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और आपकी खूबसूरती देखकर लोग इसका राज पूछेंगे। 

Beauty Tips For Karwa Chauth 2024 beauty tips for glowing skin
दमकती त्वचा के लिए अपनाएं ये तरीके - फोटो : Adobe stock

सीटीएम रूल अपनाएं 

ये नियम तो हर महिला को फॉलो करना चाहिए। सीटीएम रूल के अंतर्गत आपको सबसे पहले चेहरे की क्लींजिग करनी है। इसके लिए चेहरे को जेंटल फेसवॉश की सहायता से साफ करें। इसके बाद चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल करें। ये टोनर आपकी स्किन टाइप के हिसाब से होना चाहिए। आखिर में मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें। इस सीटीएम रूल को दिन में दो बार फॉलो करें। 

Beauty Tips For Karwa Chauth 2024 beauty tips for glowing skin
दमकती त्वचा के लिए अपनाएं ये तरीके - फोटो : Adobe stock

घरेलू फेस मास्क करें तैयार

निखरती त्वचा पाना चाहती हैं तो घरेलू मास्क का इस्तेमाल आप कर सकती हैं। इसके लिए सबसे अच्छा है कि आप हल्दी और बेसन का मास्क तैयार करें। इस मास्क को तैयार करने के बाद आधे घंटे के लिए चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे के बाद अपने चेहरे को धो दें। हफ्ते में दो बार इस मास्क का इस्तेमाल करें। इससे करवा चौथ तक आपका चेहरा खिल उठेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips For Karwa Chauth 2024 beauty tips for glowing skin
दमकती त्वचा के लिए अपनाएं ये तरीके - फोटो : ANI

ये नुस्खा भी आएगा काम

अगर चेहरे पर टैनिंग हो रही है तो आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बस टमाटर पर चीनी के दाने रखने हैं और उससे चेहरे पर हल्के हाथ से स्क्रब करना है। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। इस नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें। ताकि किसी तरह के साइड इफेक्ट का खतरा नहीं रहे। 

विज्ञापन
Beauty Tips For Karwa Chauth 2024 beauty tips for glowing skin
दमकती त्वचा के लिए अपनाएं ये तरीके - फोटो : iStock

शीट मास्क रहेगा फायदेमंद

नियमित रूप से चेहरे पर शीट मास्क का इस्तेमाल करें। इससे आपका चेहरा हाइड्रेट हो जाएगा, जिसकी वजह से चेहरा खिला-खिला रहता है। शीट मास्क बेहद कम दामों में आपको बाजार में मिल जाएंगे। अपनी स्किन के हिसाब से शीट मास्क खरीदें और फिर उसका इस्तेमाल करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed