उम्र से पहले बालों के सफेद होने के पीछे मुख्या कारण हैं बालों में मिलैनिन तत्व का कम हो जाना। इसलिए जरूरी है कि ऐसे उपाय किए जाएं जो मिलैनिन को बढ़ाएं। इन्हें घर में मौजूद चीजों से भी कर सकते हैं।
2 of 9
करी पत्ता
- फोटो : getty images
करी पत्ते का बालों पर कमाल का असर होता है। इसमें मौजूद विटामिन बी बालों के पिगमेंट को फिर से जिंदा करता है और बालों को काला बनाता है। इसके लिए एक कप नारियल के तेल में मुठ्ठी भर करी पत्तियां डालें। उसे 6-8 मिनट तक उबालें जब तक पत्तियां काली न हो जाएं। जब ठंडा हो जाए तो इस मिश्रण से सिर की मालिश करें। ऐसा हफ्ते में 3-4 बार करें। अगली सुबह हल्के शैंपू से धो लें।
3 of 9
बादाम
- फोटो : getty images
नींबू और बादाम भी बालों की सेहत के लिए फायदेमंद है। 2 चम्मच बादाम तेल में 3 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छे से बालों औऱ सिर की खाल पर लगाएं। 30 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें औऱ फिर शैंपू से धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने पर बाल चमक जाएंगे और सफेद बाल भी नहीं आएंगे।
4 of 9
काली चाय
- फोटो : getty images
ब्लैक टी भी बालों को बखूबी ब्लैक कर देती है। इसके लिए 2 चम्मच ब्लैक टी पाउडर लीजिए और 1 चम्मच नमक। इन दोनों को पानी में मिलाकर 2 मिनट के लिए उबालें। जब ठंडा हो जाए तो इस मिकश्रण से बालों को धोएं और सूखने दें। ध्यान रहे, इस पर शैंपू न लगाएं। इसी तरह हफ्ते में 2-3 बार करें, जल्द असर दिखेगा।
5 of 9
प्याज
- फोटो : getty images
सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए प्याज और नींबू के रस का पैक भी रामबाण इलाज है। प्याज पतले होते बालों में भी जान डाल देता है। 3 चम्मच प्याज का रस और 2 चम्मच नींबू का रस लें। इन्हें मिला कर सिर पर लगाएं और अगले दिन धो लें। हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करें और 2 हफ्तों तक करते रहें।