बालो के लिए तो नारियल तेल फायदेमंद है ही लेकिन त्वचा और बाहरी खूबसूरती के लिए भी बहुत असरदार है। इस तरह आपने इस तेल को यकीनन इस्तेमाल नहीं किया होगा।
2 of 8
दांत
- फोटो : getty images
नारियल के तेल में चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाकर मंजन करने से आपके दांतों की चमक बढ़ सकती है और मुंह की दुर्गंध भी दूर हो सकती है।
3 of 8
आंख
- फोटो : getty images
नारियल तेल का एक बहुत बड़ा फायदा आपकी आंखों के नीचे की त्वचा को मिल सकता है। यहां त्वचा बहुत हल्की होती है ऐसे में इसका खास ध्यान रखना जरूरी है। महंगी आईक्रीम पर पैसे खर्च करने के बजाए नारियल तेल की कुछ बूंदों से आंखों के नीचे मालिश करें और बिना किसी नुकसान चमकती त्वचा पाएं।
4 of 8
नाखून
- फोटो : getty images
अगर आप लाख कोशिशों के बावजूद अपने नाखून बढ़ा पाने में नाकाम हैं तो नारियल तेल के इस्तेमाल से यह परेशानी भी दूर हो सकती है। अपने नाखून के निचले हिस्से पर नारियल तेल से मालिश करें। यह आपके नाखूनों को बढ़ने में मदद करेगा और उन्हें टूटने से भी रोकेगा।
5 of 8
चेहरा
- फोटो : getty images
चेहरे में चमक लाने के लिए नारियल तेल से अच्छा कुछ भी नहीं। सुबह मेकअप के बाद भी तेल की कुछ बूंदे अपने गालों पर लगाएं जिससे मेकअप में भी निखार आएगा औऱ आपका चेहरा खिला खिला लगेगा। लेकिन ध्यान रहे ज्यादा तेल लगाने से मेकअप छूट जाएगा।