फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40 की उम्र के बाद पुरुषों ने अपना लिए ये टिप्स तो 'मिस्टर परफेक्ट' बनना तय है

Mon, 25 Nov 2019 10:59 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 25 Nov 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
beauty and healthy tips for men after age of 40
- फोटो : ट्विटर

इस बात पर सभी सहमत होंगे कि बढ़ती उम्र में हम जैसे दिखते है वैसा लुक किसी को पसंद नहीं आता। सभी लोग हीरो जैसा दिखना पसंद करते हैं। असल बात तो ये है कि कोई भी बूढ़ा नहीं होना चाहता, सबको जवां दिखने की लालसा होती है। झुर्रियां, रेजर बर्न और मुरझाया चेहरा पुरुषों के लिए बड़ी समस्या है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ेगी उसका सीधा असर त्वचा पर दिखना शुरू हो जाता है। इसके लिए आपको अपनी त्वचा पर ही नहीं पूरे शारीरिक सिस्टम पर रोजाना ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी तभी खूबसूरत दिखने के साथ-साथ स्वस्थ भी दिख सकते हैं। आज हम पुरुषों को कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं जो आपको 40 की उम्र में अपनाने शुरू कर देने चाहिए। ये वो टिप्स हैं जिन्हे रोजाना अपना लिया जाए तो 'मिस्टर परफेक्ट लुक' पाने से कोई नहीं रोक सकता। 

beauty and healthy tips for men after age of 40
- फोटो : instagram
सेहत का ख्याल तो सबको रखना चाहिए लेकिन जब आप अपने जीवन के चालीसवें पड़ाव पर पहुंचने वाले हों या पहुंच गए हों , तबसे अपनी सेहत का ख्याल रखना आपका पहला कर्तव्य बन जाना चाहिए। 40  की उम्र में डाइट और एक्सर्साइज का थोड़ा-सा ध्यान रखकर भी अपनी 50 और 60 की उम्र के दशक को बेहतरीन बनाया जा सकता है।
beauty and healthy tips for men after age of 40
- फोटो : social media
आज के लाइफस्टाइल में खुद की फिटनेस पर ध्यान देना इतना आसान नहीं है क्योंकि हर किसी की एक ही दिक्कत है, काम और निजी जीवन में तालमेल बिठाने के बीच समय की कमी से जूझना। लेकिन इसका फायदा यह है कि सबकुछ पहले से फिक्स होता है आपको बस बेहतर तरीके से संचालन करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
beauty and healthy tips for men after age of 40
- फोटो : Social Media
चालीस की उम्र में जरूरी है कि आप नाश्ता एकदम समय पर लें। सुबह का नाश्ता पूरे दिन के लिए शरीर को ऊर्जा देता है। इस उम्र में शारीरिक क्षमता घटनी शुरू हो जाती है, इसलिए एनर्जी लेवल बनाए रखने के लिए ऐसा करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
beauty and healthy tips for men after age of 40
- फोटो : social media
एक साथ भूख से अधिक खाना तो कभी भी और किसी भी उम्र में नहीं खाना चाहिए। लेकिन 40 की उम्र में इस आदत से पूरी तरह परहेज करें। बल्कि हर दो-तीन घंटे में कुछ खाएं। भूख से थोड़ा कम खाना ही खाएं ताकि पाचन दुरुस्त बना रहे। रात का खाना 9 बजे से पहले खा लें और थोड़ी देर जरूर टहलें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed