Beard Care: कम उम्र में दाढ़ी के बाल होने लगे हैं सफेद तो अपनाएं ये नुस्खे, कुछ ही दिन में दिखेगा नया लुक
यदि आपकी दाढ़ी कम उम्र में सफेद होने लगी है तो आपको घबराना नहीं है। हमारे बताए गए कुछ नुस्खों की मदद से आपकी दाढ़ी काली हो सकती है।
आंवला और नारियल तेल
आंवला और नारियल के तेल में काफी ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सफेद बालों और दाढ़ी को काला करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको एक चम्मच आंवला पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर हल्का गर्म करें। इसे ठंडा होने के बाद दाढ़ी के बालों में लगाएं और 30 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
भृंगराज तेल करेगा मदद
ये तेल न सिर्फ दाढ़ी बल्कि सिर के बालों को भी नेचुरल तरीके से काला करता है। इसके लिए रोजाना रात में भृंगराज तेल से दाढ़ी की मालिश करें और सुबह धो लें। इससे भी आपकी दाढ़ी प्राकृतिक रूप से काली हो जाएगी।
प्याज का रस
दाढ़ी को काला करने में प्यााज का रस काफी मदद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्याज में मौजूद सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं। ऐसे में इसके इस्तेमाल के लिए प्याज का ताजा रस निकालें और फिर रुई की मदद से उसे दाढ़ी में लगा लें। 20 मिनट ऐसे ही लगा रहने दें और फिर चेहरे को बाद धो लें।
करी पत्ता और नारियल तेल
करी पत्ता प्राकृतिक रूप से दाढ़ी को काला बनाए रखने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए नारियल तेल में कुछ करी पत्ते डालकर गर्म करें और ठंडा होने पर दाढ़ी पर लगाएं। आधे घंटे के बाद चेहरे को धो लें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।