Bath Tips: कभी तेज बारिश तो कभी चिलचिलाती धूप त्वचा पर सीधा असर डालती है। इस बदलते मौसम की वजह से त्वचा पर कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। जिस तरह से हम सबको गर्मी के मौसम सनबर्न और टैनिंग की परेशानी देखने को मिलती है, ठीक उसी तरह से बारिश के मौसम में त्वचा पर खुजली की समस्या सामने आ जाती है। अगर इस परेशानियों का इलाज सही समय पर ना किया जाए तो ये बढ़ने लगती हैं।
ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपको त्वचा संबधी परेशानियों में काफी लाभ मिलेगा। दरअसल, हम बात कर रहे हैं दूध की। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस अपने नहाने के पानी में एक ग्लास दूध मिलाना है। अगर आप इसका इस्तेमाल करेंगी तो आपकी त्वचा की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। आइए आपको बताते हैं कि इससे आपको क्या-क्या लाभ हो सकते हैं।
2 of 6
milk remedies
- फोटो : iStock
खुजली और जलन से मिलेगा छुटकारा
बदलते मौसम में अगर आप बारिश से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपने नहाने के पानी में बस एक ग्लास दूध मिला लीजिए। इससे आपके शरीर पर होने वाली खुलजी से राहत मिलेगी।
3 of 6
milk remedies
- फोटो : iStock
दूर होगी नमी की कमी
अगर आपकी त्वचा पर नमी की कमी है तो इस के इस्तेमाल से आपकी त्वचा की नमी भी दूर होगी। दूध में मौजूद फैट्स और प्रोटीन त्वचा को कोमल बनाते हैं।
4 of 6
Benefits of Milk Bath
- फोटो : istock
सनबर्न से मिलेगी राहत
अगर आपको अभी तक तेज गर्मी में होने वाले सनबर्न से छुटकारा नहीं मिला है तो नहाने के पानी में दूध मिला लें। इससे आपकी त्वचा को राहत मिलेगी।
5 of 6
Benefits of Milk Bath
- फोटो : istock
त्वचा पर आएगा निखार
त्वचा पर घर बैठे निखार पाने के लिए आप दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपके शरीर के दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है।