फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: खूबसूरती के चक्कर में त्वचा हो गई बेजान, स्किन केयर से जुड़ीं ये गलतियां आपको भी महंगी पड़ सकती हैं

Sat, 05 Jul 2025 10:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 05 Jul 2025 10:01 AM IST
सार

Skin Care Tips: यदि आप खूबसूरत त्वचा पाना चाहते हैं तो कुछ चीजों को का ध्यान अवश्य रखें, क्योंकि अक्सर छोटी सी लापरवाही से आपका चेहरा बिगड़ सकता है।

विज्ञापन
avoid these thing if you want glowing skin in hindi
स्किन केयर से जुड़ीं ये गलतियां आपको भी महंगी पड़ सकती हैं - फोटो : Adobe stock

Skin Care Tips: सुंदर दिखने की चाह आज के समय में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी होती है। इसके लिए ज्यादातर पुरुष और महिलाएं अपने चेहरे के ग्लो को बरकरार रखने के लिए नए-नए एक्सपेरिमेंट भी करते रहते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी लापरवाही स्किन को पूरी तरह से बेजान बना सकती है।



जी हां, खूबसूरत त्वचा पाने के चक्कर में अक्सर हम कुछ न कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिस कारण चेहरा संवरता तो नहीं है, बल्कि उस कारण चेहरा डल हो जाता है। कई बार तो सुंदर और आकर्षक दिखने की चाहत आपको भारी मुसीबत में भी डाल सकती है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। स्किन केयर करना तो ठीक है, लेकिन स्किन केयर के समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य ही रखें। 

avoid these thing if you want glowing skin in hindi
सस्ते स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
सस्ते स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल

स्किन पर हमेशा अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट ही इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि अगर आप पैसे बचाने के चक्कर में सस्ते स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपकी त्वचा डल हो सकती है। जी हां, नकली या खराब क्वालिटी वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जिक कारण स्किन पर एलर्जी, रैशेज, स्किन बर्न, पिगमेंटेशन का खतरा मंडराने लगता है। 

 
avoid these thing if you want glowing skin in hindi
बिना सलाह के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट - फोटो : Adobe stock
बिना सलाह के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट

आज-कल खूबसूरत त्वचा पाने के लिए लोग तमाम तरह से स्किन केयर ट्रीटमेंट कराते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल, बिना सलाह के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट कराएंगे, तो इससे आपकी स्किन डैमेज होने का खतरा हो सकता है। खासतौर पर अनट्रेंड प्रोफेशनल या घरेलू उपायों से की गई बोटॉक्स, फिलर या लेजर ट्रीटमेंट आपकी स्किन को खराब कर सकती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
avoid these thing if you want glowing skin in hindi
फेयरनेस क्रीम का ज्यादा इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
फेयरनेस क्रीम का ज्यादा इस्तेमाल

जितनी भी फेयरनेस क्रीम बाजार में आती हैं, उनमें कई हानिकारक तत्व होते हैं। इन तत्वों में हाइड्रोक्विनोन, स्टेरॉइड्स और मरकरी होता है, जिसका ज्यादा इस्तेमाल करने से आपके चेहरे की त्वचा पतली होना, धब्बे, और स्किन की प्राकृतिक चमक खत्म होने जैसी समस्याएं होती हैं। 

 
विज्ञापन
avoid these thing if you want glowing skin in hindi
ज्यादा घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ज्यादा घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल

अक्सर हम लोगों को लगता है कि घरेलू नुस्खे के इस्तेमाल से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। खासतौर पर अगर आप अपनी त्वचा पर ज्यादा नींबू, बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट आदि का इस्तेमाल करेंगे तो इसकी वजह से स्किन पर जलन, रेडनेस, स्किन का pH बिगड़ने जैसी परेशानी होगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed