Worst Summer Clothes : गर्मी के मौसम में स्किन पर घमौरियां होना बेहद आम बात है। इस समय हर दूसरा व्यक्ति इस दिक्कत से परेशान है। लोग इससे बचने के लिए तमाम नुस्खे आजमाते हैं। बाजार में घमौरियों को खत्म करने के लिए तमाम क्रीम और पाउडर भी आते हैं, पर कई बार ये ज्यादा असर नहीं करते। इसकी वजह आपके कपड़े हो सकते हैं।
{"_id":"68491c1b404513399a075260","slug":"avoid-these-clothes-in-summer-garmi-mein-na-pehne-aise-kapde-2025-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Worst Summer Clothes: स्टाइल के चक्कर में ना करें स्किन से खिलवाड़, गर्मियों में ऐसे कपड़े पहनने से बचें","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Worst Summer Clothes: स्टाइल के चक्कर में ना करें स्किन से खिलवाड़, गर्मियों में ऐसे कपड़े पहनने से बचें
Wed, 11 Jun 2025 12:06 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:06 PM IST
सार
Worst Summer Clothes: यदि आप नहीं चाहते कि आपके शरीर पर घमौरियां होने लगें तो कपड़े पहनते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। हम आपको बताएंगे कि गर्मी के मौसम में आपको कैसे कपड़े नहीं पहना चाहिए।
विज्ञापन
गर्मी में भूल से भी ऐसे कपड़े न पहनें, वरना घमौरियां करेंगी परेशान
- फोटो : Adobe stock
सिंथेटिक कपड़े
- फोटो : instagram
सिंथेटिक कपड़े
आजकल बाजारों में सिंथेटिक कपड़े काफी ज्यादा मात्रा में मिलते हैं। ये कपड़े ज्यादातर पॉलिएस्टर और नायलॉन के होते हैं। यदि आप इन कपड़ों को पहनेंगी तो ये शरीर में से हवा पास होने नहीं देंगे। ऐसे में त्वचा पर पसीना जमने लगता है। जब पसीना त्वचा पर जमा हो जाता है जिससे घमौरियां और फोड़े-फुंसी हो सकते हैं। इसलिए इससे दूर रहें।

एकदम टाइट कपड़े
- फोटो : instagram
एकदम टाइट कपड़े
गर्मी के मौसम में यदि आप एकदम टाइट कपड़े पहनेंगी तो इससे भी शरीर पर पसीना जमने लगेगा। शरीर से चिपके कपड़े पसीना रोकते हैं। ये आपकी त्वचा को सांस नहीं लेने देंगे। ऐसे में त्वचा पर जलन के साथ-साथ लालिमा भी बढ़ने लगेगी। इसलिए गर्मी में थोड़ा ढीले कपड़े पहनें।

डार्क रंग के कपड़े
- फोटो : Instagram
डार्क रंग के कपड़े
ब्लैक और ब्लू जैसे रंग देखने में काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन इन कपड़ों को पहनने के बाद शरीर में काफी गर्मी लगती है। ऐसा माना जाता है कि डार्क रंग सूरज की किरणों को अधिक आकर्षित करते हैं। ऐसे में शरीर का तापमान अपने-आप बढ़ने लगता है, जिस कारण त्वचा पर अपने आप ही घमौरियां होने लगती हैं।

स्लीवलेस कपड़े
- फोटो : instagram
स्लीवलेस कपड़े
गर्मी के मौसम में स्लीवलेस कपड़े काफी अच्छे लगते हैं, पर इन्हें पहनने के बाद आपके हाथ गर्मी की वजह से झुलस सकते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में स्लीवलेस कपड़े पहनने से बचें। यदि पहन रही हैं तो ऊपर से हल्का श्रग अवश्य पहनें, ताकि तेज धूप का प्रभाव आपकी त्वचा पर न पड़े।