हर महिला खूबसूरत दिखने के लिए लाखो जतन करती है। फिर वो चाहे किसी भी देश की क्यों ना हो। कई बार देखा होगा कि कुछ देशों की महिलाओं की त्वचा हमेशा जवां नजर आती हैं और वो काफी खूबसूरत दिखती हैं। भारत में तो त्वचा को निखारने के लिए कई सारे घरेलू नुस्खें मौजूद हैं। जिनमें हल्दी, बेसन, दूध से लेकर दही और भी बहुत सारी चीजें शामिल हैं। इसी तरह से दुनिया के इन देशों में भी महिलाएं अपनी त्वचा को निखारने के लिए इन घरेलू नुस्खों का सहारा लेती हैं। जिन्हें जान, आप भी आजमाने की कोशिश जरूर करेंगी।
इन पांच देशों की महिलाओं का ये है 'ब्यूटी सीक्रेट', त्वचा की देखभाल के लिए करती हैं ये काम
मलेशिया में सुंदरता बढ़ाने के लिए स्किन शेविंग की जाती है। इसे स्किन को एक्सफोलिएट करने का सबसे अच्छा तरीका मलेशिया में माना जाता है। इन देशों में रेजर की ऐसी कई सारी वैराइटी मिलती है जिससे त्वचा के डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिले। वैसे शेविंग करने से त्वचा मुलायम, साफ और चिकनी दिखने लगती है।
कई सारे स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने के साथ ही चीन में चावल के बचे हुए पानी का इस्तेमाल यहां की महिलाएं त्वचा को साफ करने के लिए करती हैं। उनका मानना है कि चावल के पानी से त्वचा साफ करने से त्वचा पर जमी तेल और गंदगी की परत साफ हो जाती है। वहीं ये एक बेहतरीन प्राकृतिक क्लींजर का काम करता है।
कैलिफोर्निया के साथ ही यूएसए के और भी देशों में ग्रेप सीड ऑयल का इस्तेमाल महिलाएं घरेलू नुस्खों के तौर पर करती हैं। ग्रेप सीड का इस्तेमाल सदियों से यहां होता आ रहा है। ग्रेप सीड त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए जाना जाता है। वहीं ये एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और फैटी एसिड से भरा होता है। रोजाना नहाने के बाद इसका इस्तेमाल त्वचा को काफी फायदा पहुंचाता है। वहीं इसे मेकअप रिमूवर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
दुनियाभर की महिलाओं के बीच त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए ऑर्गन ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। ऑर्गन ऑयल का इस्तेमाल चेहरे के साथ ही बालों पर आसानी से किया जा सकता है। बस इसकी कुछ बूंदें बालों की जड़ों पर लगाकर छोड़ दें। इससे बाल मजबूत और सिल्की, स्मूद बनेंगे। अगर किसी को ऑर्गन ऑयल के बेस्ट रिजल्ट चाहिए तो सप्ताह में दो से तीन बार इस तेल को लगाएं।