फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किचन में मौजूद ये 4 चीजें महीने भर दूर कर देगी चेहरे की झुर्रियां

Mon, 21 May 2018 10:02 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Anti aging easy natural tips for wrinkled skin
डिप्रेशन, प्रदूषण और हार्मोनल असंतुलन की वजह से समय से पहले एजिंग की समस्या होने लगती है। ऐसे में बाजार में मिलने वाले महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट आपके चेहरे से झुर्रियां ठीक करने के वादे तो बहुत करते हैं पर इनका आपकी त्वचा पर गहरा साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है। ऐसे में आपकी किचन में मौजूद ये कुछ खास चीजें आपके चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियों को महीने भर में बिना किसी साइड इफेक्ट के कम कर देगी। 
Anti aging easy natural tips for wrinkled skin
नारियल
नारियल का दूध एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जो झुर्रियों को दूर रखता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए करीब आधा कप नारियल का दूध ले लें। इसके बाद अब इसे कॉटन की मदद से अपने चेहरे पर 10 मिनट तक लगाकर रखें। सूखने पर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय को हफ्ते में तीन बार जरूर करें। 
Anti aging easy natural tips for wrinkled skin
केला 
केला स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण और विटामिन ए और बी त्वचा में निखार लाने में मदद करते हैं। इसके लिए एक पके केले को लेकर उसमें एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच शहद मिलाएं। पेस्ट बनाने के लिए इसमें दही मिला दें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10 मिनट तक लगाकर रख दें। पेस्ट के सूखने पर उसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे की झुर्रियां कम होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anti aging easy natural tips for wrinkled skin
आलू 
आलू में मौजूद विटामिन सी त्वचा में कसाव बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आधा आलू लेकर उसे कद्दूकस कर उसका जूस निकाल लें। फिर इसे कॉटन की मदद से धीरे-धीरे अपने चेहरे पर लगा लें। इस उपाय को रेगुलर करें। हफ्ते में 3 बार इस उपाय को करने से आप 1 महीने में ही खुद में बदलाव महसूस करने लगेंगी।
विज्ञापन
Anti aging easy natural tips for wrinkled skin
शहद
शहद एक नेचुरल स्वीटनर होने के साथ मॉइश्चचराइजर का भी काम करता है। शहद ना केवल झुर्रियों को दूर रखता है बल्कि इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण स्किन हेल्दी भी बनती है। इसके लिए कॉटन की मदद से शहद को अपने चेहरे और गर्दन पर 10 मिनट के लिए लगाएं। सूखने पर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed