फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ancient Beauty Secrets: दिखना है रानियों की तरह खूबसूरत तो चेहरे पर लगाएं ये फेसपैक

Sun, 04 Jun 2023 05:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 04 Jun 2023 05:16 PM IST
सार

अगर आप पुराने जमाने की रानियों की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इन घरेलू फेसपैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Ancient Beauty Secrets beauty secrets of queens in hindi
Jodha - फोटो : social media

Ancient Beauty Secrets: आपने अक्सर फिल्मों और टीवी सीरियलों में खूबसूरत रानियों को देखा होगा है। उन्हें देखकर एक ही ख्याल आता है कि उस समय में ब्यूटी प्रोडक्ट्स होते नहीं थे, तो ऐसे में ये रानियां इतनी खूबसूरत कैसे दिखती थीं। जैसे आज के समय में महिलाएं अपनी स्किन और चेहरे के निखार का ख्याल रखने के लिए तरह-तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं, ठीक उसी तरह से उस समय की महिलाएं अपने निखार को बरकरार रखने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती थीं।



आज के समय में चाहे कितने तरीके के ब्यूटी प्रोडक्ट आते हों, या कितने ही स्किन केयर ट्रीटमेंट कराए जाएं, पर जितना निखार उस समय की महिलाओं के चेहरे पर था, उसको टक्कर देना काफी मुश्किल है। आज के लेख में हम आपको प्राचीन काल की रानियों के ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आपका चेहरा भी रानियों की तरह ग्लो कर सके। 

Ancient Beauty Secrets beauty secrets of queens in hindi
तुलसी - फोटो : iStock

तुलसी का फेस मास्क
 
एक्ने और पिंपल की समस्या को दूर करने के लिए तुलसी फेसपैक का इस्तेमाल होता है। इसे बनाने के लिए आपको बस तुलसी को पीसकर उसमें दही मिलाना है। तुलसी पीसने से पहले आप पत्तों को साफ जरूर कर लें। इसके बाद इस पेस्ट में दही और एलोवेरा जेल लगाकर चेहरे पर अप्लाई करें। इससे आपकी त्वचा खूबसूरत बनेगी। 

Ancient Beauty Secrets beauty secrets of queens in hindi
नीम - फोटो : Pixabay

नीम बढ़ाता है खूबसूरती

दादी-नानी के समय में भी नीम का इस्तेमाल खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता था। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सहायक होते हैं। इसको लगाने के लिए आपको बस नीम की पत्तियों को पीसना है। इसके बाद इसमें शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ समय बाद सादा पानी से इसे धो लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ancient Beauty Secrets beauty secrets of queens in hindi
honey - फोटो : istock

स्किन के फायदेमंद होता है शहद

शहद के मास्क को इस्तेमाल करते वक्त आपको बस शहद के साथ एक केले को मैश करना है। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। हफ्ते में दो बार इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा। इससे चेहरे को नमी भी मिलती है।

विज्ञापन
Ancient Beauty Secrets beauty secrets of queens in hindi
skin care - फोटो : istock

स्किन टाइप के हिसाब से करें इस्तेमाल

इन नुस्खों को इस्तेमाल करते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि अगर आपको कोई चीज सूट नहीं करती है तो उससे दूर रहें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed