आजकल फैशन और मेकअप के मामले हर महिला आगे रहना चाहती है। इसके लिए वो हर तरह के मेकअप प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करती है। बाजार में भी तरह-तरह के मेकअप प्रोडक्ट मिलते हैं लेकिन जरूरी नहीं हर प्रोडक्ट आपके लिए ही बना हो। इसलिए जरूरी है कि जब भी मेकअप के सामान आप खरीदें तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। तो चलिए जानें क्या हैं वो जरूरी बातें जिनका हर मेकअप लवर लड़की को ध्यान रखना चाहिए।
अपनी त्वचा का प्रकार जानें
सबकी स्किन अलग-अलग प्रकार की होती है। अलग-अलग त्वचा की जरूरतें भी अलग होती हैं। आमतौर पर नॉर्मल, ड्राय, ऑयली और मिली-जुली इस तरह के स्किन टाइप्स होते हैं। कॉस्मेटिक्स खरीदने से पहले कुछ समय निकालें और अपनी त्वचा का प्रकार पता लगाएं। इससे आपकी खरीदारी आसान हो जाएगी। जैसे अगर आप फाउंडेशन खरीदने जा रही हैं और आपकी स्किन टाइप ऑयली है तो आपको ऐसा फाउंडेशन खरीदना होगा, जो आपकी त्वचा पर बहुत ज्यादा भारी न हो।
3 of 4
makeup
- फोटो : instagram
आपको होनी चाहिए स्किन टोन की जानकारी
स्किन टाइप की तरह ही स्किन टोन की सही जानकारी भी बेहद जरूरी है। तीन मुख्य प्रकार के स्किन टोन्स होते हैं कूल, वॉर्म और न्यूट्रल। अपना स्किन टोन पता करने के लिए अपनी कलाई की नसों पर ध्यान दें। अगर आपकी नसें ब्लू हों तो स्किन टोन कूल है। अगर वे ग्रीन हों तो स्किन टोन वॉर्म है। अगर आपको समझ न आ रहा हो कि वे ब्लू हैं या ग्रीन तो आपकी स्किन टोन न्यूट्रल है।
इन्ग्रीडिएंट्स चेक करें
जिस तरह खाने-पीने की चीजें खरीदने से पहले आप इन्ग्रीडिएंट्स देखें। उसी तरह मेकअप प्रॉडक्ट्स खरीदने से पहले इन्ग्रीडिएंट्स पर नजर डालने की आदत डालें। हो सकता है इसमें कोई ऐसी चीज हो, जो आपकी त्वचा को सूट न करती हो या आपको किसी इनग्रीडिएंट से एलर्जी हो। अगर आप इन्ग्रीडिएंट्स की सूची पढ़ने की आदत डालेंगी तो इस तरह की समस्या से बच सकेंगी।