फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

त्वचा की खूबसूरती और बालों की शाइनिंग के लिए बेहद फायदेमंद है ये पांच फल

Wed, 30 Oct 2019 11:06 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 30 Oct 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
5 best fruits to eat and use for beautiful skin
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी खूबसूरती निखारने के लिए आप तरह-तरह के क्रीम तो लगाती ही हैं, लेकिन अपने खानपान पर खास ध्यान नहीं देतीं। कहते हैं खानपान का असर ऊपरी रूप से भी दिखाई पड़ता है। यानी आप जैसा खाएंगी उसका असर आपके चेहरे के निखार पर भी दिखेगा। अपनी डाइट में अनाज के साथ-साथ फल शामिल करना न भूलें। खासकर वो पांच फल जिनके विशेष फायदे आज हम बताने जा रहे हैं। हम ये सलाह भी देंगे कि इन्हे खाने के साथ थोड़ा सा लगाने के लिए भी बचा लें। इन पांच फलों को खाने और लगाने के फायदे आपको कुछ ही दिनों में दिखने शुरू हो जाएंगे। आगे की स्लाइड में पढ़ें कौन से हैं वो पांच फल और उनके फायदे। 

5 best fruits to eat and use for beautiful skin

केला 
केला हर सीजन में आसानी से मिलने वाला एक फल है। पोटैशियम और विटामिन से भरपूर ये फल एंटिऑक्सिडेंट्स का एक प्राकृतिक स्रोत है। खाने के साथ अब इसे अपनी खूबसूरती बढ़ाने में इस्तेमाल करें।

त्वचा - एक केले को मैश कर लें। इसमें 4 चम्मच दही और 2 चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। ये मास्क आपके चेहरे को अंदर से हायड्रेट और मॉइश्चराइज़ करेगा और पिंपल की समस्या दूर करेगा।

बाल - एक केले को से मैश कर लें। इसमें 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इसे बालों पर अच्छी तरह से लगाएं और शावर कैप लगा लें। 20 मिनट बाद हमेशा की तरह शैंपू करें। आपको मिलेंगे सिल्की-सॉफ्ट बाल।

5 best fruits to eat and use for beautiful skin
- फोटो : pixa

नींबू
नींबू शरीर के लिए जितना फायदेमंद है, ठीक उसी तरह ये आपकी त्वचा और बालों पर भी जादू जैसा ही काम करता है। विटामिन सी से भरपूर ये जूसी फल ग्लोइंग त्वचा और फ्रिज फ्री बाल  दे सकता है।

त्वचा - इस्तेमाल किए हुए नींबू के टुकड़े पर थोड़ी सी चीनी डालें और इससे धीरे-धीरे अपनी स्किन पर रगड़ें। ये ना सिर्फ आपकी स्किन को एक्सफॉलिएट करेगा बल्कि टैनिंग भी हटाएगा। इसके अलावा नींबू के टुकड़े को अंडरआर्म्स पर रगड़ने से मिलेगा दुर्गंध से छुटकारा मिलेगा।

बाल- आधे नींबू के रस में 1 अंडा और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इसे बालों पर लगाएं और 20 मिनट बाद शैंपू कर लें। आपके ड्राई और फ्रिजी बालों को ना सिर्फ इससे मॉइश्चर मिलेगा बल्कि ये डैंड्रफ पर भी असर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 best fruits to eat and use for beautiful skin
- फोटो : social media
स्ट्रॉबेरी
आपने स्ट्रॉबेरी वाला शैंपू, बॉडी लोशन, शावर जेल या लिप बाम तो लगाया ही होगा। इतने सारे प्रोडक्ट्स में इसके इस्तेमाल होने की वजह है इसमें मौजूद विटामिन सी, सैलिसिलिक ऐसिड और एंटिऑक्सिडेंट्स। इसीलिए ये एंटी-एजिंग तत्वों के साथ ये मुहांसे भी कंट्रोल करता है।

त्वचा - 2से3 स्ट्रॉबेरी को मैश कर लें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। ये पैक चेहरे का ऑयल बैलेंस करेगा, मुहांसे कंट्रोल करने के साथ टैनिंग भी हटाएगा।

बाल - 5-6 स्ट्रॉबेरी मैश कर लें, इसमें 2 चम्मच दही और 1 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। इस पैक को अच्छी तरह से बालों पर लगाएं और शावर कैप पहन लें। आधे घंटे बाद शैंपू कर लें। ये पैक बालों के फ्रिज कंट्रोल करेगा और डैंड्रफ भी कंट्रोल करेगा।
 
विज्ञापन
5 best fruits to eat and use for beautiful skin

आम
विटामिन ए, कॉपर, आयरन और पोटैशियम से भरपूर इस फल को लोगों ने सिर्फ शेक्स और आइसक्रीम तक ही सीमित रखा है। आपको अंदाजा भी नहीं होगा कि ये फल आपकी त्वचा और बालों के लिए कितना फायदेमंद है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन और विटामिन ए बेदाग त्वचा और घने बालों के लिए बेस्ट हैं।

त्वचा - आधा कप मैश किए हुए आम में 2 चम्मच ओट्स और 1 चम्मच शहद मिलाकर इससे चेहरे और बॉडी को स्क्रब करें। इससे आपकी स्किन ना सिर्फ सॉफ्ट और सिल्की हो जाएगी, बल्कि आपकी स्किन के दाग-धब्बे भी कम हो जाएंगे। 

बाल - एक आम को ब्लेंड करके स्मूद पेस्ट बना लें। इसमें दो चम्मच दही और एक चम्मच बादाम का तेल मिलाएं। इसे अपने स्कैल्प और पूरे बालों पर अच्छी तरह से लगाएं। सूखने के बाद हमेशा की तरह शैम्पू कर लें। ये ना सिर्फ आपके बालों का झड़ना कंट्रोल करेगा, बल्कि हेयर ग्रोथ भी प्रमोट करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed