अनन्या पांडे बीटाउन की उन न्यू स्टाइलिश डीवा में से हैं जो हमेशा अपने कूल लुक से तारीफ बटोरती हैं। क्यूट और बबली लुक के साथ अनन्या का ग्लैमर लुक हर किसी को भाता है। फिर वो चाहे किसी इवेंट में पहुंची हो या फिर किसी कैजुअल मीटिंग के लिए। अनन्या ग्लैमर और हॉटनेस के साथ क्यूटनेस बखूबी मिक्स कर लेती हैं।
2 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस बार भी ऐसा ही हुआ। जब वो शूटिंग के बाद पपराजी को पोज देते नजर आईं। इस दौरान अनन्या ने बबलगम पिंक कलर की शार्ट स्कर्ट में हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। मिस पांडे वेल फिटेड मिनी स्कर्ट के साथ मैचिंग के क्रॉप टॉप में रेडी थीं। टॉप के ऊपर बनीं नीले और ऑरेंज मल्टीकलर का प्रिंट इसे फंकी लुक दे रहा था।
3 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं साथ में पहना ब्लेजर हर किसी का ध्यान खींच रहा था। एक साइड पिंक और एक साइड ऑरेंज कलर के इस ब्लेजर को अनन्या ने काफी कूल अंदाज में कैरी किया था। इसके साथ ही उनकी हाफ बन स्टाइल भी इंप्रेसिव थी। यहीं नहीं अनन्या ने इस पूरे आउटफिट को मैचिंग के पिंक जूतों के साथ कैरी किया था।
4 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
अनन्या का ये लुक लड़के क्या लड़कियों को भी काफी पसंद आ रहा है। पिंक ड्रेस में उनकी अदा को देख फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई किलर तो कोई वॉव जैसे कमेंट कर मिस पांडे की तारीफ करने में लगे हैं।
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे फैंस के दिलों में जगह बना चुकी हैं। पहली ही फिल्म स्टू़डेंट ऑफ द ईयर से अनन्या अपने स्टाइल और फैशन से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं। वहीं मिस पांडे इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और तस्वीरें शेयर करती हैं। जिसे उनके चाहने वाले बेहद पसंद करते हैं।