हाल ही में अनन्या पांडे बीच के पास मस्तीभरे अंदाज में नजर आईं और उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ कैप्शन भी डाला है कि वे अपना कहो न प्यार है मोमेंट का खुद ही के साथ आनंद ले रही हैं। इन तस्वीरों में उनका लुक बहुत ही प्यारा है और वे बीच के पास खूब मजे भी कर रही हैं। बॉलीवुड में फिटनेस और मोहक अदाओं के कारण उन्हें खूब पसंद किया जाता है। उनके लुक्स के कई सारे फैंस हैं, वहीं लड़कियां हमेशा उनके फैशन सेंस और लुक्स को कॉपी करने की कोशिश करते रहती हैं। अनन्या थोड़े- थोड़े दिनों में अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालती हैं। कुछ दिन पहले उनकी कजिन ने भी अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा की थीं, जिन्हें कि फैंस ने खूब पसंद किया था। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न, हर तरह का लुक अनन्या पर खूब जमता है। अगली स्लाइड्स से देखिए अनन्या का यह लेटेस्ट और जबरदस्त लुक।
बीच लुक में अनन्या को देख फराह ने कह दी ‘कहो न प्यार है’ पार्ट टू बनाने की बात
ऐसा है लुक
अनन्या ने सफेद रंग का बहुत ही प्यारा वनपीस पहना हुआ है। वनपीस में गले के वहां इलास्टिक है और थाईस तक की इसकी लेंथ है। यह वनपीस अनन्या पर सुपर कूल लग रहा है। साथ में उन्होंने ऊपर से ग्रीन जैकेट भी डाला हुआ है।
दे रही हैं अलग-अलग पोज
अनन्या इस ड्रेस को पहनकर बहुत ही खुश नजर आ रही हैं। वे बीच पर खूब मस्ता रही हैं। चेहरे पर अलग- अलग भाव भंगिमाएं लिए हुए हैंं। एक तस्वीर में तो वे जैकेट उतारकर प्रॉपर साइड पोज दे रही हैं।
बालों को रखा है खुला
अनन्या के लुक्स एकदम नेचुरल हैं। बालों को खुला रखा हुआ है, बाल हवा में उड़ रहे हैं और अच्छे लग रहे हैं। कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स पहने हुए हैं। बाल थोड़े हाईलाइटेड हैं और मेकअप चेहरे पर बहुत थोड़ा ही है।
फराह खान ने कह दी ये बात
अनन्या की तस्वीरें और कैप्शन देखकर फराह ने कहा है कि कहो न प्यार है के पार्ट टू में वे अनन्या को कोरियोग्राफ करेंगी। इसके बाद से ही अनन्या की पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट आने लगे हैं जिसमें कुछ लोग बेहद खुश नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ ने अभी से आलोचना शुरू कर दी है।