फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: साधारण सब्जी नहीं इस बार बनाएं आलू-टमाटर का झोल, ये रेसिपी बदल देगी खाने का स्वाद

Wed, 15 Nov 2023 04:32 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 15 Nov 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
Aloo Tamatar ka Jhol Recipe in Hindi tasty veg curry recipes
आलू टमाटर का झोल रेसिपी - फोटो : Istock

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे कई तरह से बनाया जा सकता है। हर सब्जी के साथ आलू को मिक्स किया जा सकता है। जितनी रेसिपीज केवल आलू से बन सकती हैं, शायद ही किसी और सब्जी से बन सकें। दाल की तरह ही ज्यादातर आलू भी हर दिन बनता है। आलू फ्राई, ग्रेवी आलू, आलू पराठा समेत कई डिश आलू के बिना अधूरे हैं। आज हम आलू की एक ऐसी रेसिपी बताएंगे जो स्वादिष्ट होने के साथ ही बनाने में आसान है। इसे रोटी पराठा या चावल किसी के साथ भी खाया जा सकता है। इस रेसिपी का नाम है आलू टमाटर का झोल। इसे साधारण आलू टमाटर की सब्जी मत समझिएगा। ये बहुत स्वादिष्ट सब्जी है। आलू टमाटर का झोल आप रूटीन खाने में तो बना ही सकते हैं, छोटे मोटे कार्यक्रम में भी ये सब्जी खाने का स्वाद बढ़ा देगी। चलिए जानते हैं लजीज आलू टमाटर का झोल बनाने की रेसिपी।

 

Aloo Tamatar ka Jhol Recipe in Hindi tasty veg curry recipes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

आलू टमाटर का झोल बनाने के लिए सामग्री

हल्के उबले हुए आलू, पनीर, प्याज, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, लहसुन, हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, तेल,  हरी इलायची, दालचीनी, लौंग, जीरा, धनिया पाउडर, हींग, दूध,  मक्खन, पुदीना।

Aloo Tamatar ka Jhol Recipe in Hindi tasty veg curry recipes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

आलू टमाटर का झोल बनाने की रेसिपी

स्टेप 1-
उबले आलूओं में हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा तेल डालकर मिक्स कर लें। फिर फ्राई करके रख दें।

स्टेप 2- अब एक बर्तन में पनीर में हल्दी, नमक, लाल मिर्च और थोड़ा सा तेल डालकर रख दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aloo Tamatar ka Jhol Recipe in Hindi tasty veg curry recipes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

स्टेप 3- मसाला लगे पनीर को फ्राई करके रखें।

स्टेप 4- अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें इलायची, हरी इलायची, दालचीनी, लौंग और जीरा डालकर फ्राई कर लें।

स्टेप 5- अब इसमें बारीक कटा प्याज गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें और अदरक व हरी मिर्च डालें।

विज्ञापन
Aloo Tamatar ka Jhol Recipe in Hindi tasty veg curry recipes
आलू टमाटर का झोल रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 6- फिर हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हींग और टमाटर डालें। टमाटर नरम हो जाये तो पानी डालकर धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकाएं।

स्टेप 7- अब दूध और मक्खन डालकर 3 से 4 मिनट पकाएं। फिर आलू जिसे अच्छे से कुरकुरे फ्राई किये हों और पनीर को डालकर धीमी आंच पर पका लें। धनिया या पुदीना की पत्ती से गार्निश कर के सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed