आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल दो दिन पहले ही शादी के बंधन में बंध गए। कोरोना काल में हुई इस शादी का आयोजन इस्कॉन मंदिर में किया गया था। जिसमें उदित नारायण के बहुत ही करीबी मेहमान शामिल हुए थे। वहीं कल हुए रिसेप्शन में बॉलीवुड के मेहमान भी शामिल हुए। जिसमें गोविंदा और उनके परिवार के साथ ही भारती और हर्ष भी थे। वैसे वेडिंग रिसेप्शन में आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल का लुक काफी खूबसूरत था।
2 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की रिसेप्शन पार्टी
- फोटो : Instagram - meghdeep_bose
शादी के बाद दुल्हन बनीं श्वेता ने वेडिंग रिसेप्शन के लिए लाल रंग का खास गाउन अपने लिए चुना था। शोल्डर तक गिरी स्लीव और बॉडीकॉन लुक के साथ नीचे से ये फ्लोई था। वहीं मेसी हेयर और डायमंड की ज्वैलरी के साथ श्वेता ने लाल चूड़े के साथ इसे मैच किया था।
3 of 5
आदित्य नारायण
- फोटो : instagram
वहीं आदित्य नारायण डैपर लुक में ब्लैक टैक्सडू पहने थे। जिसके साथ उन्होंने बो ऐड किया था। जबकि उदित नारायण और पत्नी ने भी ब्लैक एंड रेड का कांबिनेशन मैच किया था।
4 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल
- फोटो : Instagram - adityanarayanofficial
शादी के बाद आदित्य नारायण ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं सोशल मीडिया पर शादी से लेकर वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। जिसमें दुल्हन बनीं श्वेता का ब्राइडल लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है।
5 of 5
आदित्य नारायण
- फोटो : instagram fan page
वहीं सोशल मीडिया पर आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल के वेडिंग रिसेप्शन को देख फैंस को दीपिका और रणवीर के वेडिंग रिसेप्शन की याद आ रही है। जिसमे रणवीर ने ब्लैक टैक्सडू के साथ बो लगाया था। यहां तक कि रणवीर ब्लैक कलर के बड़े आईफ्रेम में भी थे। जबकि दीपिका ने लाल रंग का चमकीला गाउन पहना था। जिसकी फुल स्लीव और प्लजिंग नेकलाइन इसे काफी बोल्ड बना रही थी। दीपिका के इस गाउन को जुहैर मुराद ने डिजाइन किया था। एस्मैट्रिक स्टाइल के इस गाउन पर वेस्ट लाइन पर रेड बेल्ट के साथ ही लांग ट्रेल भी जोड़ी गई थी। जिसकी तस्वीरें लोग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।