अमेजन प्राइम वीडियो पर जल्द ही वेब सीरीज मॉर्डन लव हैदराबाद रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज को 8 जुलाई को ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी है। अमेजन की पहली तेलुगू ओरिजनल सीरीज में प्यार से भरी छह कहानियों को दिखाया जाएगा। फेमस फिल्ममेकर नागेश कुकुनूर इस सीरीज के न केवल लेखक हैं बल्कि उन्होंने छह में तीन एपिसोड को अपनी मातृभाषा तेलुगू में निर्देशित भी किया है। नागेश को फिल्म हैदराबाद ब्लूज, रॉकफोर्ड, इकबाल और डोर जैसी शानदार फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। हाल ही में वह अपनी पहली तेलुगू फीचर फिल्म, गुड लक सखी बना चुके हैं।
2 of 4
नागेश कुकुनूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तेलुगू भाषा के अपने कंटेंट पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'वर्षों से मुझसे पूछा जाता था कि क्या मैं तेलुगू में फिल्में बनाने जा रहा हूं और मैं हमेशा लोगों से कहता था कि जब मैं पूरी तरह से आश्वस्त हो जाउंगा तब जरूर बनाऊंगा। यह महज संयोग था कि मैंने मॉडर्न लव से थोड़ा पहले इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी वरना तेलुगू भाषा में मेरा पहला प्रयास मॉडर्न लव हैदराबाद ही होता। इस सीरीज ने मुझे लेखन रचनात्मक होने का पूरा मौका दिया है।'
3 of 4
नागेश कुकुनूर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे बताया कि प्राइम वीडियो सीरीज के साथ वह क्रिएटिविटी एंजॉय कर रहे हैं। नागेश ने कहा कि एक टिपिकल फीचर का निर्देशन करते समय एक कहानी पर टिके रहना चाहिए और देखना चाहिए कि यह दर्शकों के लिए काम कर रहा है या नहीं। उन्होंने कहा, 'मॉडर्न लव हैदराबाद के साथ ऐसा नहीं था। यहां, मेरे पास पूरी स्वतंत्रता थी। इसलिए, तेलुगू स्पेस में आना मेरे लिए अधिक रोमांचक था। अब इसे शूट करने के बाद, मैं अपनी मातृभाषा में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। शो के कारण और कई अभिनेताओं के साथ काम करने के बाद मेरा आत्मविश्वास अब दस गुना बढ़ गया है। इसलिए मुझे लगता है कि मैं इस तेलुगू स्पेस में और अधिक काम कर सकता हूं।'
4 of 4
नागेश कुकुनूर
- फोटो : सोशल मीडिया
मॉडर्न लव हैदराबाद में नागेश ने तीन कहानियों का निर्देशन किया है जिनमें सुहासिनी मणिरत्नम-नरेश अगस्त्य की 'व्हाई डिड शी लीव मी देयर', रितु वर्मा और आधी पिनिसेटी की 'फजी, पर्पल एंड फुल ऑफ थॉर्न्स' और नित्या मेनन-रेवती स्टारर 'माई अनलाइक पैनडेमिक ड्रीम पार्टनर' शामिल हैं। बता दें कि मॉडर्न लव हैदराबाद में दिल छू लेने वाले छह एपिसोड देखने को मिलेंगे। नागेश के अलावा बाकी के एपिसोड को वेंकटेश महा, उदय गुरराला और देविका बुहाधनम ने निर्देशित किया है। सीरीज की इन कहानियों में अभिजीत दुड्डाला, मालविका नायर, उल्का गुप्ता, नरेश और कोमली प्रसाद सहित एक जानेमाने कलाकार नजर आएंगे।