लॉकडाउन के चलते जहां एक तरफ पूरी दुनिया मंदी की तरफ बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। सिनेमाघरों और टीवी इंडस्ट्री की असहाय स्थिति का फायदा नेटफ्लिक्स समेत दूसरे प्लेटफॉर्म को मिल रहा है। नेटफ्लिक्स ने पिछले तीन महीने में दोगुनी रफ्तार से नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
इसका अंदाजा इस साल की शुरुआत में ही लगाए जाने लगा था जब पूरी दुनिया में अर्थव्यवस्था धीमी पड़ती जा रही थी। नेटफ्लिक्स के 13 सालों के इतिहास में यह सबसे तेज तीन महीने की बढ़ोतरी हुई है। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स की पहली तिमाई की कमाई के आंकड़े सामने आए जिनके अनुसार यह वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म तेजी से बढ़ोतरी कर रहा है।
3 of 5
Netflix
- फोटो : amar ujala
नेटफ्लिक्स ने पिछले तीन महीने में करीब 1.60 करोड़ सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। इस आपदा में जहां लोग कैद हो गए हैं वहां नेटफ्लिक्स दुनिया की सबसे प्रभावी सर्विस बनकर उभरा है जो लगातार लोगों के मनोरंजन का केन्द्र बना हुआ है। मार्च के अंत तक नेटफ्लिक्स के कुल 183 मिलियन (18.30 करोड़) सब्सक्राइबर्स थें। यह पिछले साल की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक है।
4 of 5
Netflix
- फोटो : file photo
नेटफ्लिक्स ने पहली तिमाही में 709 मिलियन डॉलर (करीब 54 अरब रुपये) कमाए जो पिछले साल की तुलना में तीन गुना अधिक है। इस दौरान नेटफ्लिक्स को सालों पुरानी बनाई अपनी कंटेंट की सूची का फायदा भी मिल रहा है। जो नए शोज न बनने के बावजूद दर्शकों की डिमांड पूरी कर रहा है। यह दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म से प्रतिस्पर्धा में इसे आगे भी रखता है।
5 of 5
netflix
- फोटो : file photo
नेटफ्लिक्स ने उम्मीद जताई है कि मौजूदा परिस्थिति में वह अप्रैल से जून के मध्य 7.5 मिलियन (75 लाख) नए सब्सक्राइबर्स जोड़ लेगा। गौरतलब है कि पिछले सात सालों में यह आंकड़ा औसतन 2.7 मिलियन (27 लाख) के करीब रहा। नेटफ्लिक्स के इस साल के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में अधिकांश पहले ही पूरे हो गए हैं। जिसके चलते भी उसे लगातार फायदा मिल रहा है।
रामायण ही नहीं विदेशी कंटेंट का भी जगा लोगों को चस्का, फिर डिमांड में 'फ्रेंड्स' से लेकर 'अवेंजर्स'