बिग बॉस ओटीटी अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। फिनाले में बस अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में अब इस शो में हर कंटेस्टेंट दर्शकों को लुभाने और उनका मनोरंजन करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। ताकि वे बिग बॉस की ट्रॉफी जीत सकें। बीतते हफ्ते के साथ यह शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है। शो के इस सीजन में घर में लगातार कंटेस्टेंस्ट्स के रिश्ते बनते बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss OTT: राकेश बापट ने शमिता शेट्टी से कर दिया प्यार का इजहार, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
इसी बीच सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें राकेश शमिता को आई लव यू बोलते दिख रहे हैं। दरअसल, वीडियो में शमिता राकेश से अपने बारे में कुछ अच्छा बोलने को कहती हैं। इस पर राकेश बापट कुछ सोचते हैं और फिर उन्हें 'जे टाएम' (Je t’aime) कहते हैं।
Confession!!💕💕💕#ShaRa pic.twitter.com/PxitYfq4gF
दरअसल, ये एक फ्रेंच शब्द है। जिसका मतलब आई लव यू होता है। राकेश के इन शब्दों को सुनकर शमिता शेट्टी शरमाकर मुस्कुराने लगती हैं। यह वीडियो ट्विटर पर एक फैन द्वारा शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर आते ही यह खूब वायरल हो रहा है।
वहीं, शो में आज के एपिसोड की बात करें तो बिग बॉस ने एक वीडियो के जरिए हर सदस्य को उनके सफर की खट्टी- मीठी यादें दिखाईं। यह वीडियो देख कुछ के चेहरे पर मुस्कान आई तो कुछ की आंखों में आंसू आ गए। वीडियो पूरा होने के बाद कंटेस्टेंट को उन यादों से जुड़ी दो तस्वीरें दी गईं। जिसमें से एक को उन्हें नष्ट करना था जबकि एक को हमेशा के लिए अपने साथ रखना था।
शो में नेहा भसीन के निकल जाने के बाद से अब सिर्फ फिनाले की रेस में टॉप पांच कंटेस्टेंट ही बचे हैं। फिनाले की इस रेस में अब राकेश बापट, शमिता शेट्टी, प्रतीक सेहजपाल, दिव्या अग्रवाल और निशांत भट्ट शामिल हैं। बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' का फिनाले 18 सितंबर को शाम 7 बजे से शुरू होगा।