'रूहानियत चैप्टर 1' को ओटीटी पर मिले दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब एमएक्स प्लेयर इसके दूसरे सीजन को रिलीज करने की तैयारी में है। इस सीरीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। सीरीज में सवीर (अर्जुन बिजलानी) और प्रिशा (कनिका मान) की जोड़ी एक बार फिर नजर आने वाली है। 14 एपिसोड की यह वेब सीरीज 22 जुलाई से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम की जा सकेगी। इस सीरीज के हर तीन एपिसोड को प्रत्येक शुक्रवार सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा।
2 of 4
रूहानियत सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर हुआ रिलीज
इस शो का ट्रेलर एमएक्स प्लेयर की ओर से गुरुवार को जारी कर दिया गया, जो काफी दिलचस्प है। इस शो में प्रिशा को सवीर के लिए अपनी भावनाओं को कबूल करते हुए देखा जाएगा। इस वेब सीरीज में दोनों ही किरदारों को एक दूसरे के बिलकुल विपरीत दिखाया गया है। शो में अर्जुन बिजलानी एक उद्यमी के किरदार में हैं, जिसका एक दुखद अतीत रहा है। वहीं, कनिका मान एक अप्रत्याशित भोली-भाली लड़की है जो सच्चे प्यार और आत्मीयता की अवधारणा में विश्वास करती है।
3 of 4
रूहानियत सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज पर बात करते हुए अर्जुन बिजलानी कहते हैं, ‘पहले चैप्टर के दौरान दर्शकों से हमें जो प्यार मिला है, उसके साथ हम दूसरे चैप्टर को रिलीज करने के लिए काफी रोमांचित हैं।’ उन्होंने कहा कि हम ट्रेलर पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि वे भी पहले की तरह इस चैप्टर को पसंद करेंगे।
4 of 4
रूहानियत
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, शो की एक्ट्रेस कनिका मान ने कहा, ‘यह बहुत अच्छा अहसास है कि हमारे प्रशंसकों को हमारा काम पसंद आ रहा है। अपने किरदार पर बात करते हुए कनिका कहती हैं कि प्रिशा एक चुलबुली लड़की है जो अपने साथी और सच्चे रिश्तों में विश्वास करती है। कनिका आगे बताती हैं कि दूसरे चैप्टर में सवीर-प्रीशा के जीवन में और अधिक ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी यह अध्याय पसंद आएगा।