शाहरुख खान और प्रीति जिंटा अभिनीत वीर-जारा अपनी 20वीं वर्षगांठ से कुछ दिन पहले गुरुवार, 7 नवंबर से सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई। प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म की री-रिलीज के दौरान दुनिया भर के प्रशंसकों के साथ अपनी प्रतिष्ठित प्रेम कहानी का जश्न मनाने के लिए इसे 600 स्क्रीनों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर से रिलीज किया। इस प्रेम कहानी के 20 साल पूरे होने के जश्न की कुछ झलकियां लंदन से भी सामने आईं।
2 of 5
वीर जारा
- फोटो : इंस्टाग्राम @yrf and cinepolisindia
लंदन में मनाया गया 'वीर जारा' का जश्न
दरअसल, निर्माताओं ने टोरंटो, न्यूयॉर्क शहर, मेलबर्न, संयुक्त अरब अमीरात के शहर, इस्तांबुल और सिंगापुर सहित दुनिया के 7 शहरों में समारोह की योजना बनाई थी। यह अब यह पहली बार सऊदी अरब, ओमान और कतर में भी रिलीज हुई। इसका जश्न पूरी दुनिया मना रही है। अब यश राज फिल्म ने एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें 'वीर जारा' के री-रिलीज के मौके पर हुए जश्न की झलकियां थीं।
3 of 5
वीर जारा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो में फिल्म के सभी गाने
प्रोडक्शन हाउस ने वीडियो साझा किया। वीडियो में लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर पर 'वीर जारा' के बेहतरीन गानों पर एक डांस ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने फिल्म के सभी गानों को जोड़कर एक मिक्सअप सॉन्ग बनाया, जिसमें फिल्म के कई गाने थे। उन्होंने फिल्म के 'मैं यहां हूं', 'ऐसा देश है मेरा', 'क्यों हवा', 'हम तो भाई जैसे हैं', 'आया तेरे दर पर', 'लोहड़ी गीत' समेत कई गानों को एक साथ जोड़, इस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए वहां के लोगों का मनोरंजन किया।
4 of 5
वीर जारा
- फोटो : इंस्टाग्राम
यश राज फिल्म्स ने जताई खुशी
वीडियो को साझा करते हुए यश राज फिल्म ने कैप्शन में लिखा, 'लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर पर कुछ खास सामने आया। 20वीं वर्षगांठ पर वीर-जारा का जादू वापस आ गया है और प्रशंसकों ने इस महाकाव्य प्रेम कहानी का एक बार फिर जश्न मनाया।' वीडियो में यह भी देखने को मिला कि कैसे वहां मौजूद लोग इस प्रदर्शन का लुत्फ उठा रहे थे। साथ ही इसे अपने कैमरे में भी कैद कर रहे थे। यश राज इस डांस प्रदर्शन का पूरा वीडियो यूट्यूब पर भी साझा किया है।
5 of 5
वीर-जारा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन देशों में रिलीज हुई फिल्म
'वीर जारा' वैश्विक बाजारों, जैसे यूएसए, कनाडा, यूएई, सऊदी अरब, ओमान, कतर, बहरीन, कुवैत, यूके, आयरलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, सिंगापुर, मलेशिया और दक्षिण अफ्रीका में फिर से रिलीज हुई। शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी अभिनीत 'वीर जारा' अब तक की सबसे प्रतिष्ठित भारतीय फिल्मों में से एक है। यह भारत, विदेशों के साथ-साथ दुनिया भर में उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी।