अनदेखी सीजन 2 को मिले भरपूर प्यार के बाद मेकर्स इस वेब सीरीज का तीसरा भाग जल्द लेकर आ रहे हैं। इस शो में हर्ष छाया और दिब्येंदु भट्टाचार्य मुख्य भूमिका में हैं। सोनी लिव पर स्ट्रीम होने जा रही इस वेब सीरीज की हाल ही में स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें सिनेमा जगत की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की।
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' की कहानी पर आया लेखक का बयान, कहा, "इसमें कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जो.."
2 of 5
अनदेखी सीजन 3 स्क्रीनिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मशहूर फिल्मकार सुधीर मिश्रा पहुंचे। वहीं, शरमन जोशी ने भी इवेंट में पहुंचकर इसकी शोभा बढ़ाई। कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके शरमन कार्यक्रम में कैजुअल लुक में नजर आए।
3 of 5
अनदेखी सीजन 3 स्क्रीनिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कार्यक्रम में वेब सीरीज के मुख्य कलाकार दिब्येंदु अपनी पत्नी के साथ दिखे। कैजुअल लुक में दोनों कैमरे के सामने फोटो क्लिक कराते नजर आए। कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी अदाकारी का जादू दिखा चुके मियांग चैंग भी अलग अंदाज में कार्यक्रम में पहुंचे।
4 of 5
अनदेखी सीजन 3 स्क्रीनिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, लाल रंग की बॉडीकॉन ड्रेस में आंचल सिंह बला की खूबसूरत लगीं। इनके अलावा कार्यक्रम में वरुण वडोला और हर्ष छाया भी दिखे। अनदेखी सीजन 3 की बात करें तो यह क्राइम ड्रामा थ्रिलर 10 मई 2024 को सोनी लिव पर रिलीज होगी।
Don 3: रणवीर सिंह की फिल्म की शूटिंग फिर टली, पहले शुरू करेंगे प्रशांत की ‘राक्षस’
5 of 5
अनदेखी सीजन 3
- फोटो : यूट्यूब
इसमें, दर्शकों को ढेर सारा रोमांच, रहस्य और रोंगटे खड़े कर देने वाले क्षण देखने को मिलेंगे। शो के ट्रेलर को भी लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। दो सफल सीजन के बाद फैंस को इसके तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है।
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रुसलान का खेल लगभग खत्म, जानिए मैदान-बड़े मियां छोटे मियां का हाल