जनवरी का महीना सिने प्रेमियों के लिए किसी उपहार से कम रहा है। इस महीने साउथ से लेकर बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्मों ने भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। हनुमान के जबर्दस्त प्रदर्शन के बाद अब इन दिनों सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन की 'फाइटर' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया भी मिली थी, हालांकि, हफ्ता होने से पहले ही फिल्म को निराश हाथ लगी है। तो आइए जानते हैं मंगलवार को बाकी फिल्मों का कैसा हाल रहा...
2 of 6
फाइटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फाइटर
फाइटर के साथ ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को एक नया तोहफा दिया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म की रिलीज दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ने 22.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। हालांकि, अच्छी शुरुआत के बाद अब फाइटर का क्रेज दर्शकों के सिर से उतरता नजर आ रहा है।
3 of 6
फाइटर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 'फाइटर' ने छठे दिन 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही अब तक इस फिल्म ने 134.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
4 of 6
हनुमान रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हनुमान
तेजा सज्जा की हनुमान को रिलीज के बाद से ही दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के जबर्दस्त कलेक्शन को देखते हुए मेकर्स ने इसके सीक्वल की भी घोषणा कर दी है। हनुमान रिलीज के 19वें दिन के बाद भी सिनेमाघरों में डटी हुई है और अभी भी दर्शकों के खूब सराहना भी बटोर रही है।
5 of 6
हनुमान रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कमाई की बात करें ते तेजा सज्जा की हनुमान ने 19वें दिन 2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 176.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। दर्शकों को यह फिल्म इतनी पसंद आ रही है कि अभी हनुमान टिकट खिड़की पर भीड़ जुटाने में कामयाब हो रही है।