फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: इस साल ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे यह टीवी शो, देखें लिस्ट

Fri, 24 Dec 2021 11:32 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 24 Dec 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2021: from bigg boss to ghum hai kisi ke pyar me These are the most discussed TV show on Twitter this year
अनिरुद्ध (बैरिस्टर बाबू ) - फोटो : सोशल मीडिया

चंद दिनों में साल 2021 बीतने वाला है। जल्द ही नया साल यानी 2022 दस्तक देगा। छोटे पर्दे के लिए पुराना साल काफी खास रहा। टीवी पर प्रसारित होने वाले कई शो की लोगों ने चर्चा की। वहीं कुछ शो ऐसे भी रहे जिन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं। यह शो लगातार टीआरपी की लिस्ट में शामिल रहे। दर्शकों ने इन धारावाहिकों को भरपूर प्यार दिया। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे शो के बारे में जो ट्विटर पर लगातार चर्चा में रहे।

 

बैरिस्टर बाबू

कलर्स पर प्रसारित होने वाले फेमस शो बैरिस्टर बाबू ने ऑडिंयस को अपनी स्टोरी लाइन के कारण काफी प्रभावित किया। ट्विटर पर फैंस ने जागरुकता और सामाजिक संदेश के लिए इस शो की जमकर सराहना भी की। शो में आंचल साहू और प्रविष्ठ मिश्रा लीड रोल में थे। हालांकि, यह शो पिछले महीने ऑफ एयर हो गया है। 

Year Ender 2021: from bigg boss to ghum hai kisi ke pyar me These are the most discussed TV show on Twitter this year
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में

स्टार प्लस के मशहूर सीरियल गुम है किसी के प्यार में को लोग इसके लीड स्टार के लिए ट्वीट करते हैं। दर्शकों को सई और विराट की जोड़ी खूब काफी पसंद आती है। #SaiRat नाम से ट्रेंड भी किया जाता है। सई (आयाशा सिंह) और विराट (नील भट्ट) फैंस का दिल खूब जीत रहे हैं।

 

Year Ender 2021: from bigg boss to ghum hai kisi ke pyar me These are the most discussed TV show on Twitter this year
मेहंदी है रचने वाली - फोटो : सोशल मीडिया

मेहंदी है रचने वाली

ये शो वैसे 27 नवंबर को ऑफ एयर हो चुका है, लेकिन 100 एपिसोड पूरे करने पर #MehndiHaiRachneWaali नाम से हैश टैग ट्रेंड किया गया था। ये सीरियल तेलुगू सीरीज गोरिनटाकू का हिंदी रीमेक था। इस शो में साई केतन राव और शिवांगी खेडकर मुख्य किरदार में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2021: from bigg boss to ghum hai kisi ke pyar me These are the most discussed TV show on Twitter this year
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है

लॉकडाउन के बाद जब यह सीरियल वापस आया तो इसका जोरदार स्वागत हुआ। कार्तिक और नायरा की जोड़ी #Kaira सोशल मीडिया पर खूब ट्रे़ंड किया। लीड रोल निभाने वाले मोहसिन खान और शिवांगी जोशी काफी चर्चा मे थे, लेकिन दोनों ने ही अब ये शो छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Year Ender 2021: from bigg boss to ghum hai kisi ke pyar me These are the most discussed TV show on Twitter this year
बिग बॉस 15 में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस

बिग बॉस तो सबसे ज्यादा ट्विटर पर चर्चा में रहता है। बिग बॉस 14 की भी चर्चा साल की शुरुआत में खूब थी। वहीं, अब बिग बॉस 15 को भी काफी फुटेज मिल रही है। यह शो अब अपने फिनाले के करीब है। ऐसे में शो में कई उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहे है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed