फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब बादशाह के कॉन्सर्ट में पहुंच गई थी पुलिस, भीड़ से आवाज आई- 'अब कर ले हैंडल'

Sat, 09 Jan 2021 11:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 09 Jan 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
When Police Ended up Badshah show reveals hilarious incident At The Kapil Sharma Show
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' हमेशा ही सुर्खियों में रहता है। इस शो में हर हफ्ते कई बॉलीवुड सितारे आते हैं जो कपिल शर्मा के साथ जमकर मस्ती करते हैं। अब शो में जल्द ही रैपर बादशाह और पंजाबी सिंगर सुखबीर आने वाले हैं। ये दोनों शो में कपिल के साथ ढेर सारी बातें करेंगे। वहीं बादशाह खुद से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए भी नजर आएंगे।

When Police Ended up Badshah show reveals hilarious incident At The Kapil Sharma Show
बादशाह: Rolls Royce Wraith - फोटो : Social Media

दरअसल हाल ही में कपिल शर्मा के शो में शामिल हुए रैपर बादशाह और सुखबीर के एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में बादशाह अपने साथ हुए एक मजेदार किस्से के बारे में बता रहे हैं। बादशाह ने वो किस्सा यहां शेयर किया जब उनके लाइव कॉन्सर्ट में पुलिस पहुंच गई थी।

When Police Ended up Badshah show reveals hilarious incident At The Kapil Sharma Show
रवीना टंडन और बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शो के कुछ प्रोमो वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें से एक वीडियो में रैपर बादशाह, कपिल को बता रहे हैं एक बार जब वो रोहिणी (दिल्ली) में शो कर रहे हैं तब उनके कॉन्सर्ट में पुलिस आ गई थी। बादशाह बताते हैं, 'मैं रोहिणी में शो कर रहा था। वहां मैंने अपना गाना 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' गाया और उसमें लाइन हैं 'आंटी पुलिस बुला लेगी तो यार तेरा कर लेगा हैंडल'। मैं ये गा ही रहा था कि वहां सही में पुलिस पहुंच गई।'

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
When Police Ended up Badshah show reveals hilarious incident At The Kapil Sharma Show
पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह

आगे बादशाह बताते हैं कि, 'इस दौरान भीड़ में से आवाज आई, 'अब कर ले हैंडल।' बादशाह की बात सुनकर कपिल शर्मा, सुखबीर और अर्चना पूरन सिंह ठहाके लगाकर हंसने लगे। इसके शो से ही एक अन्य प्रोमो और शेयर किया गया है। इस प्रोमो में अर्चना पूरन सिंह बादशाह से पूछती हैं कि उन्हें रैपर बनने का ख्याल कब आया। इसके जवाब में बादशाह कहते हैं, 'जब मुझे पता चला कि मैं गाना अच्छे से गा नहीं सकता'। उनकी इस बात पर बी सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
When Police Ended up Badshah show reveals hilarious incident At The Kapil Sharma Show
पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह

बात करें बादशाह के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दी है। बादशाह को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। उन्होंने सुल्तान, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, दबंग 3 जैसी फिल्मों में हिट गाने दिए हैं।

पढ़ें: गौरांग दोषी ने भी ठोकी ताल, बोले- किसी की हिम्मत हो तो बिना मुझे लिए 'आंखें' का सीक्वल बनाकर दिखाए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed