टीवी का सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस अपने सीजन 15 के साथ फैंस के बीच धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 2 अक्तूबर से बिग बॉस का सीजन 15 शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अब तक घर में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर शो में शामिल होने वाले कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं, तो साथ ही बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से भी कंटेस्टेंट्स के नाम की पुष्टि हो चुकी है। इतना ही नहीं, मेकर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर शो के कई प्रोमो वीडियोज शेयर किए जा चुके हैं, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि, इस बार का सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है।
इसी कड़ी में, बिग बॉस 15 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जो बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर में आसिम रिजाय के भाई उमर रियाज की एंट्री का है। इस वीडियो में शो के होस्ट सलमान खान के साथ कंटेस्टेंट उमर रियाज और सीजन 13 के फर्स्ट रनर अप आसिम रियाज नजर आ रहे हैं।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के फैन पेज से बिग बॉस 15 का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें सलमान खान के साथ उमर रियाज और आसिम रियाज नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, सलमान खान उमर रियाज और उनके छोटे भाई आसिम रियाज के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। इस दौरान सलमान आसिम से पूछते भी दिख रहे हैं कि, वो कौन सी चीज है? जो उमर को शो में आगे आने से रोक सकती है? इस पर आसिम कहते हैं, 'फायर।' इतना ही नहीं, वीडियो में सलमान आसिम के बोलने के तरीके का मजाक भी बनाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि, बिग बॉस 13 में भी सलमान ने आसिम के बोलने का काफी मजाक बनाया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
आसिम रियाज के बड़े भाई उमर रियाज सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वह पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वह दिलजीत दोसांझ के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं और जब उमर रियाज 'बिग बॉस 15' में धमाल मचा रहे होंगे, तब आसिम रियाज अपने भाई का इंस्टाग्राम अकाउंट सभालेंगे।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि, शो के कंटेस्टेंट्स के नामों की पुष्टि लगभग हो चुकी है। सीजन 15 में बिग बॉस ओटीटी से प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी शामिल होंगे। इसके अलावा, सिंबा नागपाल, साहिल श्रॉफ, डोनल बिष्ट और उमर रियाज शो में धमाल मचाएंगे।
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
मेकर्स ने इस बार के सीजन को धमाकेदार बनाने के लिए कई नई चीजों को शो में जोड़ा है। इस बार शो जंगल थीम पर होगा, जिसमें कंटेस्टेंट्स को घर में रहने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि, मेकर्स बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स को कम सुविधाएं देंगे, ताकी शो से फैंस बोर ना हो।