फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी: मां बनने को लेकर भारती सिंह से फोटोग्राफर ने पूछा सवाल, कॉमेडियन ने मजाकिया अंदाज में दिया ये जवाब

Tue, 31 Aug 2021 02:17 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 31 Aug 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
TV: Photographer asked Bharti Singh Question about becoming a mother comedian gave this answer in a funny way
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन की जानी- मानी कॉमेडियन भारती सिंह अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। इन दिनों वह ‘डांस दीवाने’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आ रही हैं। हाल ही में भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।

दरअसल, हाल ही में पैपराजी ने भारती से मां बनने के बारे में एक सवाल पूछा, जिस पर उन्होंने काफी मजाकिया ढंग से जवाब दिया। इसके बाद भारती के जवाब वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

 

TV: Photographer asked Bharti Singh Question about becoming a mother comedian gave this answer in a funny way
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारती ने की शो देखने की अपील

‘डांस दीवाने’ की शूटिंग पूरी करने के बाद भारती अपने वैनिटी वैन में पहुंची थीं। इस दौरान वहां मौजूद पैपराजी उनकी तस्वीरें और वीडियो ले रहे थे। इस पर भारती कहती हैं, "देखते रहिए डांस दीवाने और कपिल शर्मा शो। इसके बाद वह कहती हैं कब देखना है? तो डांस दीवाने 8 बजे से लेकर 9.30 बजे तक और उसके तुरंत बाद लगा लेना है कपिल शर्मा शो।" 

TV: Photographer asked Bharti Singh Question about becoming a mother comedian gave this answer in a funny way
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फोटोग्राफर्स ने पूछा ये सवाल 

इसी बीच वहां मौजूद कुछ फोटोग्राफर्स ने उनसे पूछा, "हम मामा कब बनेंगे, आपके बच्चे का?" इस पर फिर भारती कहती हैं, ‘यार अब तो सबको बच्चे का इंतजार हो गया है। बस आप लोग अकेला छोड़िए, फिर करते हैं।" भारती के इस मजाकिया अंदाज पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TV: Photographer asked Bharti Singh Question about becoming a mother comedian gave this answer in a funny way
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2017 में हुई भारती की शादी

बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने साल 2017 में शादी की थी। शादी से पहले भारती और हर्ष करीब 7 साल से एक-दूसरे को जानते थे। हर्ष और भारती की पहली मुलाकात रिएलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' के दौरान हुई। इस दौरान दोनों की पहले दोस्ती हुई और फिर जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इस शो में भारती एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई थीं, जबकि शो के हर्ष स्क्रिप्ट राइटर थे।

विज्ञापन
TV: Photographer asked Bharti Singh Question about becoming a mother comedian gave this answer in a funny way
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया

रिएलिटी शो 'डांस दीवाने' होस्ट कर रहे हैं भारती-हर्ष

इन दिनों भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने' होस्ट कर रही हैं। इस शो में माधुरी दीक्षित बतौर जज नजर आ रही हैं। दरअसल, शो के पहले होस्ट राघव जुयाल के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ही भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। हालांकि, राघव की शो में वापसी के बाद भी दोनों अभी भी शो का हिस्सा हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed