51वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। हर बार की तरह इस बार भी धारावाहिकों के बीच उतार चढ़ाव का दौर चलता रहा। इस हफ्ते की लिस्ट और बीते हफ्ते की लिस्ट में ज्यादा अंतर तो नहीं है लेकिन खेल सिर्फ नंबरों का रहा। जहां इस हफ्ते 'कुंडली भाग्य' अपनी जगह पर वापस आगया है तो वहीं अनुपमा भी एक पायदान ऊपर उठ आया है। चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन सा धारावाहिक टीआरपी की रेस से बाहर हुआ है और कौन सा टॉप पर रहा...
TRP: करण और प्रीता की लव स्टोरी भा गई दर्शकों को, 'इमली' ने इस हफ्ते भी की अपनी जगह पक्की
कुंडली भाग्य
पिछले कई हफ्तों से श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर स्टारर कुंडली भाग्य दूसरे स्थान पर बना हुआ था। लेकिन इस हफ्ते इस धारावाहिक मेंटॉप पर अपनी जगह बना ली है। प्रशंसक करण और प्रीता की प्रेम कहानी और उनके वर्तमान हनीमून ट्रैक में माहिरा की असलियत सामने आने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण और प्रीता के बीच कुछ रोमांटिक पल भी देखने को मिले। करण और प्रीता की ये रोमांटिक कैमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है।
अनुपमा
रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे का सीरियल अनुपमा पिछले हफ्ते जहां पहले से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गया था। तो वहीं इस हफ्ते इस धारावाहिक ने एक पायदान ऊपर बढ़कर अपनी जगह दूसरे नंबर पर बना ली है। शो में आ रहे नए- नए मोड़ प्रभावशाली हैं। शो में किंजल और तोशू की शादी में मचे बवाल और काव्या को अनुपमा से पड़े थप्पड़ वाले ट्रैक को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
साथ निभाना साथिया
भले ही धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' के दूसरे सीजन में गहना आ गई हो। लेकिन टीवी पर तो अब तक गोपी बहू का ही दबदबा कायम है। बीते हफ्ते गोपी बहू में जहां अपनी जगह पहली बनाई थी। तो वहीं इस हफ्ते उनका नंबर तीसरे स्थान पर रहा। स्टार उत्सव पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' को दर्शक देखना पसंद कर रहे हैं।
कुमकुम भाग्य
श्रीति झा और शब्बीर अहलूवालिया के धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' ने पिछले हफेत की तरह ही इस हफ्ते भी चौथा स्थान ही लिया है। इस धारावाहिक को सालों से जनता का खूब प्यार मिल रहा है।
