फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सास बहू सीरियल को पीछे छोड़ कपिल शर्मा ने मारी बाजी, देखें TRP की टॉप पांच शोज की लिस्ट

Sat, 15 Aug 2020 08:44 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 15 Aug 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
TRP Report The Kapil Sharma Show is at the top position following Kundali Bhagya
कुंडली भाग्य, द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

बार्क की 31वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। इस बार टीआरपी लिस्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। कोरोना काल में चार महीने बाद टीवी सीरियल की शूटिंग तमाम एहतियात के साथ चल रही है। ऐसे में दर्शकों की ओर से भी उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखने को मिली। तो चलिए बताते हैं कि इस हफ्ते किस शो ने बाजी मारी।

TRP Report The Kapil Sharma Show is at the top position following Kundali Bhagya
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आमतौर पर पहले नंबर पर सास बहू सीरियल ही रहते हैं लेकिन इस बार 'द कपिल शर्मा शो' ने सभी को पीछे छोड़ दिया और पहले नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रहा। चार महीने बाद जब कपिल शो में लौटे तो सेट का माहौल काफी बदला हुआ नजर आया। कोविड 19 को देखते हुए दर्शकों को सेट पर बैठने की अनुमति नहीं थी। पहले एपिसोड में सोनू सूद पहुंचे। लॉकडाउन में सोनू सूद मजदूरों और छात्रों को घर पहुंचाने की वजह से अपने काम को लेकर चर्चा में रहे। कपिल के शो में सोनू सूद ने अपने अनुभव साझा किए। 

TRP Report The Kapil Sharma Show is at the top position following Kundali Bhagya
कुंडली भाग्य - फोटो : सोशल मीडिया

लिस्ट में दूसरे नंबर पर सीरियल 'कुंडली भाग्य' है। 'कुंडली भाग्य' लंबे समय तक टॉप पोजीशन पर रहा है। सीरियल में इस वक्त कई चौका देने वाले ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस वजह से दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Report The Kapil Sharma Show is at the top position following Kundali Bhagya
रुपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरे नंबर पर शो 'अनुपमा' है। लॉकडाउन के बाद सीरियल जब शुरू हुआ तो दर्शकों ने उतना ही प्यार दिया। अनुपमा में मुख्य किरदार अभिनेत्री रूपाली गांगुली निभा रही हैं। कहानी की शुरुआत अनुपमा और उसके परिवार से शुरू हुई जहां वो सास, ससुर, पति और बच्चों की खुशी में अपनी खुशी भूल चुकी है। 

विज्ञापन
TRP Report The Kapil Sharma Show is at the top position following Kundali Bhagya
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : ट्विटर

चौथे नंबर पर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' है। पिछले कुछ समय से दयाबेन का किरदार करने वालीं दिशा वकानी के लौटने की चर्चाएं रहीं लेकिन अभी तक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed