फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई सागा चली ओटीटी की राह और मानव गोहिल की तेनाली रामा से छुट्टी समेत पांच फटाफट मनोरंजक खबरें

Tue, 21 Jul 2020 05:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 21 Jul 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Top Five News of Television and OTT Mumbai Saga Masaba Gupta Tarun Khanna Aditya Seal Pooja Singh
मुंबई सागा, आदित्य सील - फोटो : Social Media

ओटीटी पर रिलीज होगी 'मुंबई सागा'?


हिंदी सिनेमा के हैंडसम हंक अभिनेता जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' को लेकर खबर है कि अब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाएगी। चर्चा है कि इस फिल्म के निर्माता इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, उन्हें लगता है कि सिनेमाघर इतनी जल्दी नहीं खुलेंगे और अगर खुल भी जाते हैं तो फिल्म देखने के लिए दर्शक नहीं पहुंचेंगे। फिलहाल यह फिल्म अभी पूरी नहीं हुई है। इसकी बची हुई 10 दिन की शूटिंग हैदराबाद में पूरी होनी थी लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसे अगले महीने तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

Top Five News of Television and OTT Mumbai Saga Masaba Gupta Tarun Khanna Aditya Seal Pooja Singh
तरुण खन्ना - फोटो : Social Media

महाराज कृष्णदेवराय बनेंगे तरुण 
सीआईडी, महाभारत, पोरस, अदालत जैसे कई धारावाहिकों में नजर आ चुके अभिनेता तरुण खन्ना अब एक कॉमेडी धारावाहिक 'तेनाली रामा' का हिस्सा होंगे। उन्होंने इस शो में महाराज कृष्णदेवराय का किरदार निभा रहे अभिनेता मानव गोहिल की जगह ली है। अपने इस किरदार के बारे में तरुण कहते हैं, 'मैं तेनाली रामा की कॉमिक्स पढ़-पढ़ कर बड़ा हुआ हूं। मुझे खुशी है कि मुझे इस शो का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है। मैंने इससे पहले भी राजा का किरदार निभाया है। लेकिन, कॉमेडी के जरिए अब इस नए किरदार को निभाने का कुछ अलग ही मजा होगा।'

Top Five News of Television and OTT Mumbai Saga Masaba Gupta Tarun Khanna Aditya Seal Pooja Singh
aditya seal - फोटो : twitter

निखिल आडवाणी के शो 'मुगल्स' में हुई आदित्य सील की एंट्री
हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक निखिल आडवाणी के चर्चित वेब शो 'मुगल्स' में अब युवा अभिनेता आदित्य सील ने एंट्री ली है। अब तक खबरों के अनुसार इस सीरीज में टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी और हिंदी फिल्मों की वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी को क्रमशः खानजादा बेगम और एसान दौलत का किरदार निभाने के लिए चुना जा चुका है। आदित्य को इस शो में हुमायूं का किरदार निभाने के लिए तय किया गया है। यह सीरीज एलेक्स रदरफोर्ड के लिखे काल्पनिक ऐतिहासिक उपन्यास 'एंपरर ऑफ द मुगल' पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Five News of Television and OTT Mumbai Saga Masaba Gupta Tarun Khanna Aditya Seal Pooja Singh
पूजा सिंह - फोटो : Social Media

एक साथ दो धारावाहिकों में काम करेंगी पूजा सिंह
टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' में रावी के किरदार में नजर आ रही अभिनेत्री पूजा सिंह ने इस कोरोना का काल में एक और शो हथिया लिया है। अब वह 'जीवन साथी' में मुख्य पुरुष किरदार की साली का किरदार निभाएंगी। खबर की पुष्टि करते हुए खुद पूजा ने कहा, 'हां, मैं इस शो 'जीवन साथी' का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। मैंने इस कंपनी के शो 'दिया और बाती हम' में भी काम किया है। बाद में हमने 'दिल से दिल तक' में भी साथ काम किया। जब उनका यह नया शो आ रहा है तो मैंने इसके लिए तुरंत हां कर दी। मैं 10 से 15 दिनों तक 'शक्ति' के लिए काम करूंगी। बाकी के दिन मेरे 'जीवन साथी' के नाम रहेंगे।'

विज्ञापन
Top Five News of Television and OTT Mumbai Saga Masaba Gupta Tarun Khanna Aditya Seal Pooja Singh
मसाबा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रंगभेद पर मसाबा गुप्ता ने रखी अपनी राय
अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने रंगभेद के बारे में बात की है। उन्होंने अमेरिका में चल रहे ब्लैक लाइव्स मैटर जैसे अभियान में हिस्सा लेने वालों से कहा है कि बाहर के मसलों को सुलझाने से पहले यहां अपने देश में झांक कर देखिए और इसके लिए आवाज उठाइए कि ब्राउन लाइव मैटर। उन्होंने कहा, 'अपने देश से कोसों दूर हुई घटना के लिए यहां से आवाज बुलंद की जा रही है। लेकिन, अपने ही देश में गहरे रंग के लोगों के साथ दोहरा बर्ताव किया जाता है। कभी कुछ लोग इन बातों को मजाक में कहते हैं तो लगता है कि चलो यह भी जल्द ही खत्म हो जाएगा। जबकि भारतीय संस्कृति में तो गोरेपन को सफलता के साथ जोड़ दिया गया है। हालांकि, मेरे इन सब बातों को बोलने से कुछ नहीं होगा। अगर कुछ वरिष्ठ अभिनेता इन बातों को आगे आकर बोलते हैं तो शायद कुछ चीजें बदल जाएं।'

पढ़ें: अनुराग कश्यप ने कंगना रनौत के इंटरव्यू को बताया 'डरावना', अभिनेत्री ने निर्देशक को कह दिया 'मिनी महेश भट्ट'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed