बिग बॉस 14 टेलीविजन पर धूम मचा रहा है। ये एक ऐसा शो है, जिसके लिए दर्शक पूरा साल इंतजार करते हैं। वहीं इंडस्ट्री में कई लोग ऐसे हैं जो आर्थिक तंगी के चलते बिग बॉस के घर में दोबारा एंट्री लेते हैं। बिग बॉस 14 में भी कई कंटेस्टेंट ऐसे आए हैं, जिन्हें पैसों की तंगी थी और लॉकडाउन की वजह से काम नहीं मिल रहा था।
2 of 6
राखी सावंत
- फोटो : social media
अभिनेत्री राखी सावंत बिग बॉस 14 के घर के एक चैलेंजर के तौर पर आई हैं। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर एलान और स्वीकार किया है कि वो दूसरी बार घर में प्रवेश करने का मुख्य कारण पैसा था। राखी ने घर में एंट्री से पहले कई इंटरव्यू में बताया था कि वो पिछले कई सालों से आर्थिक तंगी से जूझ रही है। उन्होंने सलमान खान के भाई सोहेल खान से मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद ही उन्हें बिग बॉस 14 में दोबारा आने का मौका मिला था। वहीं राखी ने बताया था कि वह कई गलतियों की वजह से दिवालियां हो गई थीं।
3 of 6
विकास गुप्ता
- फोटो : Social Media
बिग बॉस के 11वें सीजन में विकास गुप्ता पहली बार आए थे। तब उन्हें मास्टरमाइंड का खिताब दिया गया था। इसके बाद बिग बॉस 13 में भी विकास गुप्ता ने एंट्री ली थी लेकिन इस सीजन में वो पैसों की तंगी के चलते घर में आए हैं। उन्होंने भी इस बात को स्वीकार किया है कि पैसे की कमी की वजह से वो घर में वापस आए थे। उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है। हालांकि विकास गुप्ता को घर से निलंबित कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने अर्शी खान के उकसाने पर उन्हें पूल में धक्का दे दिया था।
4 of 6
एजाज खान
- फोटो : instagram/eijazkhan
बिग बॉस 14 के एक एपिसोड के दौरान एजाज खान ने इस बात का खुलासा किया था कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वह सह-प्रतियोगी शार्दुल पंडित से इस बारे में बात कर रहे थे। एजाज ने बताया कि उनके खाते में मात्र चार हजार रुपये हैं और एडवांस भुगतान के लिए एक दोस्त से डेढ़ लाख रुपये का कर्ज लिया था। बता दें कि एजाज खान बिग बॉस 14 के फाइनल कंटेस्टेंट्स में से एक थे।
5 of 6
शार्दुल पंडित
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शार्दुल पंडित को बिग बॉस सके घर में प्रवेश करने से पहले वित्तीय संकट की बात करते हुए सुना गया था। शार्दुल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अभी कोई काम नहीं है, कई ऐसे लोग हैं जो गीता कपूर की तरह कहते हैं अगर आपको पैसों की जरूरत होती है, तो हमें बताएं। उन्होंने आगे कहा कि मैं उन्हें बताता हूं कि मुझे काम की जरूरत है। शार्दुल ने कहा कि मुझे बिग बॉस में सबसे शानदार विदाई मिली लेकिन काम नहीं मिला, वास्तव में कोई काम मेरे पास नहीं है।